T20 World Cup 2026: आखिरकार झुक ही गया पाकिस्तान, भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने को हुआ राजी
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को राजी हो गया है. दोनों देशों के बीच मैच तय शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में मैच होगा. इस बारे में पाकिस्तान सरकार ने सोमवार (9 फरवरी) को औपचारिक ऐलान किया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) को मैच खेलने की अनुमति दे दी. पिछले कई दिनों से भारत-पाक के बीच मैच को लेकर संशय था.
ICC की सख्ती, BCB की सलाह के बाद सहमति
इस ऐलान के पहले लाहौर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. इसकी जानकारी पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी. इसके बाद सभी पहलुओं पर विचार करते हुए पाक टीम को मैच खेलने की इजाजत दी गई.बांग्लादेश के सपोर्ट में पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने का बहिष्कार किया था. पीसीबी का कहना था कि उसने अपनी सरकार की सलाह पर ये फैसला लिया है. इस वजह से पूरे टूर्नामेंट पर संकट मंडराने लगा था. ICC की सख्ती, BCB की सलाह और कई दौर की बातचीत के बाद पाकिस्तान आखिरकार झुक ही गया.
भारत-पाक मैच विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
दरअसल, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 से बाहर करने के बाद बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैच खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने बांग्लादेश का सपोर्ट करने का फैसला लिया था और भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था.
पाकिस्तान के लिए ये मैच इतना अहम क्यों है?
क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच का मुकाबला हमेशा रोमांचक रहता है. क्रिकेट फैंस के बीच इसे लेकर क्रेज रहता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर का रेवेन्यू जनरेट करता है. PCB का 80 फीसदी रिवेन्यू ICC के राजस्व से आता है. ये मुकाबला न होने पर उनका हिस्सा रोका जा सकता है, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की माली हालत और खराब हो जाएगी.
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”