वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
नई दिल्ली: वेलेंटाइन-डे (Valentine’s Day) पर दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक कार में एक लड़के और लड़की की लाश मिली है. दोनों को गोली लगी हुई है. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लड़के के हाथ में पिस्टल थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी. फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया.
पूरा मामला नोएडा सेक्टर 39 इलाके का है. दरअसल शनिवार दोपहर एक कार में एक लड़की और लड़के की डेडबॉडी मिली. स्थानीय लोगों ने जब कार में डेडबॉडी देखी तो दहशत में आ गए. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस भी सन्न रह गई. क्योंकि लड़के के हाथ में पिस्टल थी और उसके बगल में लड़की भी मृत पड़ी थी. दोनों को गोली लगी थी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में लगता है लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया. पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोनों के पास मिली आईडी से पता चला है कि लड़का दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था और उसका नाम सुमित था. जबकि लड़की का नाम रेखा था और वह नोएडा सेक्टर- 101 थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. दोनों कल यानि कि शुक्रवार शाम से ही गायब थे.
दोनों की डेडबॉडी खून से सनी थी. घटना दोपहर की है. क्योंकि कार से तेज आवाज भी आई थी. जिसके बाद डिलीवरी बॉय ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी. साथ ही कार का दरवाजा भी अंदर से लॉक था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ा लिया.
मामले में नोएडा पुलिस ने क्या कहा?
नोएडा पुलिस ने कहा कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-107 नोएडा, दादरी रोड पिलर नं-84 के पास एक कार मिली थी. जिसका नंबर DL14CL6473 था. प्राप्त सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और कार का निरीक्षण किया गया. कार के अंदर लड़का-लड़की के सिर में गोली लगी हुई थी.
लड़के के हाथ में पिस्टल मिली थी व कार अंदर से लॉक थी. प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है. मृतकों के पहचान सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, उम्र-32 वर्ष और रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है. परिजनों को सूचित किया गया है. पुलिस उच्चाधिकारीगण व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. शांति व्यवस्था स्थापित है. अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है.
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण