Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 27 साल के CISF जवान मुकेश सिंह ने फांसी लगा ली है. उनका शव पार्किंग क्षेत्र में मिला है. वहीं, घटना स्थल से पुलिस को एक पेपर भी मिला है, जिसमें जवान मुकेश सिंह के भाई का नाम और नंबर लिखा हुआ है. पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच में जुट गई है.
जानें पूरा मामला
पूरी घटना दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र की है. यहां CISF आरटीसी में पदस्थ 27 साल के जवान मुकेश सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जवान मुकेश सिंह का शव आरटीसी कैंप परिसर में साइकिल स्टैंड के पास स्थित पार्किंग क्षेत्र में फंदे पर लटका हुआ मिला है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया.
घटनास्थल पर मिला पेपर, लिखा भाई का नाम और नंबर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. टीम ने तुरंत शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया. वहीं, इस मामले में जानकारी देते हुए सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मुकेश सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी थे. आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वे लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे, जिससे मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है. वहीं, घटनास्थल से पुलिस को एक सादा कागज मिला है, जिस पर जवान ने अपने भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. इसे जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है.
जांच में जुटी पुलिस
उतई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार कैंप स्टाफ और साथियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके.
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण