महाराष्ट्र: मुस्लिम विधायक के मंदिर जाने पर विवाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ‘शुद्धिकरण’
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सिल्लोड स्थित एक मंदिर में दर्शन के लिए शिवसेना के मुस्लिम विधायक एवं पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार के प्रवेश करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोमूत्र से मंदिर का 'शुद्धिकरण' किया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को विधानसभा क्षेत्र सिल्लोड के रहीमाबाद स्थित शिव मंदिर में मुस्लिम विधायक के जाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिस पर भाजपा और अन्य संगठनों ने विरोध जताया है।
क्या बोली बीजेपी?
मंदिर के 'शुद्धिकरण' की बात भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई। भाजपा की सिल्लोड इकाई के प्रमुख मनोज मोरेलू ने सोमवार को दावा किया कि सत्तार गोमांस खाते हैं और उन्होंने मंदिर की पवित्रता को भंग किया है।
उन्होंने कहा कि इसलिए हमने इसे शुद्ध करने के लिए गोमूत्र छिड़का। उन्होंने आरोप लगाया कि वह मुसलमानों और हिंदुओं दोनों को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हाल में हज पर गए थे और अब मंदिर जा रहे हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि