MP में फर्जी अफसर का खेल खत्म, नौकरी दिलाने का देता था लालच
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो कि फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर नौकरी दिलवाने को नाम पर ठगी करता था. मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी खुद को डीएसपी और आरक्षक अधिकारी बता कर लोगों के साथ ठगी करते थे. सागर पुलिस ने इन सभी को शाहगढ़ स्थित ‘चायगढ़ कैफे’ से गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस की वर्दी और बिना नंबर की नई बोलेरो बरामद की गई है।
होमगार्ड की नौकरी लगवाने के बहाने ठगते थे लाखों रुपये
थाना प्रभारी संदीप खरे ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया है ‘ये सभी आरोपी होमगार्ड की नौकरी लगवाने के बहाने युवाओं से मोटी रकम ऐठ रहे थे. इस मामले का पता तब चला जब एक फरियादी को उनकी गतिविधियों पर संदेह हो गया, उसने तुरंत शाहगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी.’ फरियादी ने अपनी शिकायत में कहा है कि शिवम चतुर्वेदी नामक युवक स्वयं को जबलपुर में पदस्थ डीएसपी बताकर होमगार्ड में नौकरी लगवाने का प्रलोभन दे रहा था. फर्जी डीएसपी शिवम चतुर्वेदी ने नियुक्ति के नाम पर ₹1,00,000 की मांग की थी।
कैसे पकड़े गए तीनों आरोपी?
इतना ही नहीं शिवम चतुर्वेदी ने खुद को प्रभावशाली अधिकारी बताकर जल्द से जल्द भर्ती करवाने का भरोषा भी दिलवाया था, तभी फरयादी को उसके हाव-भाव और बातचीत पर शक हो गया. पूछताछ और डॉक्यूमंट्स की जांच में स्पष्ट हुआ कि तीनों आरोपी वास्तविक पुलिस अधिकारी या कर्मचारी नहीं हैं. वे सुनियोजित तरीके से फर्जी पहचान बनाकर नौकरी के नाम पर ठगी करने की साजिश रच रहे थे. तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों से संपर्क किया और कहीं किसी से ठगी तो नहीं की।
ये रहे गिरफ्तार आरोपियों के नाम
शिवम चतुर्वेदी-फर्जी डीएसपी
राजकुमार ठाकुर-फर्जी आरक्षक, निवासी बरही, जबलपुर
सतीश सिंह ठाकुर-फर्जी आरक्षक, निवासी बरही, जबलपुर
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
बंगाल में 9 बजे तक 18.39% वोटिंग, छपरा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के बाद तनाव
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana