अगले 5 दिनों में 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है पारा, मौसम विभाग की चेतावनी
छत्तीसगढ़। में मार्च शुरू होते ही गर्मी का अटैक देखने को मिल रहा है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. राहत की बात यह है कि न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है।
छत्तीसगढ़ में गर्मी का अटैक, रायपुर में 35°C पार
मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है. प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
अगले 5 दिन बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन का तापमान लगातार बढ़ेगा, जिससे दोपहर में गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा. फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
रात के तापमान सामान्य
हालांकि दिन गर्म होंगे, लेकिन रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. यानी सुबह और देर रात हल्की ठंडक बनी रह सकती है. अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि शुरुआती गर्मी का दौर जो दिखा है. उस हिसाब से छत्तीसगढ़ में इस बार मार्च के शुरुआत से ही तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा. तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी की संभावना को देखते हुए गर्मी के तेवर तीखे हो सकते हैं।
सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य