टीम चयन पर उठे सवाल, शाहीन अफरीदी पर चर्चा तेज
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि शाहीन पाकिस्तान की टी20 टीम में प्लेइंग-11 में जगह पाने के हकदार नहीं हैं। शाहीन खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और टी20 विश्वकप के दौरान उनकी जमकर पिटाई हुई थी। इसके बाद फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों ने उनकी खूब आलोचना की थी। वहीं, हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर उन्हें वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया, लेकिन इस सीरीज में भी उनकी गेंद पर खूब रन बने। पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश से तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हार गई।
लतीफ ने की शाहीन की आलोचना
लतीफ को लगता है कि टी20 विश्वकप में खराब प्रदर्शन के बावजूद शाहीन को टी20 कप्तान बनाने के लिए भी साजिश रची जा रही है। हालांकि, लतीफ इसके खिलाफ थे और उन्होंने कहा कि शाहीन को तो टी20 प्लेइंग-11 में जगह तक नहीं मिलनी चाहिए। लतीफ ने कहा, 'अब सभी कह रहे हैं कि शाहीन को वनडे कप्तान नहीं बनाना चाहिए था। मैं तो कहता हूं कि वह तो टी20 टीम में भी जगह बनाने के लायक नहीं हैं। लोग अब कह रहे हैं कि टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद शाहीन को टी20 टीम का कप्तान बनाना चाहिए।'
'अब शाहीन का समय खत्म हो चुका'
लतीफ ने कहा, 'मैं मानता हूं कि ऐसा पहले होना चाहिए था। पर अब वह टी20 टीम में जगह पाने की काबिलियत नहीं रखते। लोग साजिश रच रहे हैं, कैंपेन बना रहे हैं कि कैसे शाहीन को वनडे की जगह टी20 में कप्तान बनाया जाए। वह तो टीम में जगह बनाने लायक नहीं हैं। उनका समय अब खत्म हो चुका है।'
शाहिद अफरीदी ने चयनकर्ताओं को घेरा था
इससे पहले शाहिद अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद देश की चयन समिति पर जमकर निशाना साधा था और इसके लिए सीधे तौर पर उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। अफरीदी ने पीसीबी के चयनकर्ताओं की कड़ी आलोचना करते हुए टीम के खराब प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'आपने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन देखा और उसके बाद हम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज 2-1 से हार गए। मेरी नजर में चयन समिति आलोचना की हकदार है। आप सभी ने इतना क्रिकेट खेला है, फिर भी आपको यह समझ नहीं आ रहा कि किस फॉर्मेट में किसे कप्तान बनाना चाहिए।'
टीम चयन को लेकर शाहिद ने उठाए थे सवाल
अफरीदी ने आगे कहा, 'आप टीम की सर्जरी के नाम पर बहुत ज्यादा फैसले ले रहे हैं। आप ऐसे युवा खिलाड़ियों को चुन रहे हैं, जिन्होंने मुश्किल से कुछ फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। आपका घरेलू क्रिकेट भी उस स्तर का नहीं है कि लगातार ऐसे खिलाड़ी तैयार कर सके, जो पाकिस्तान टीम में अपनी जगह पक्की कर सकें।'
‘हिम्मत है तो 4 मई को इस्तीफा दें’—तृणमूल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
विवादों के बाद ‘केडी- द डेविल’ को मिली रिलीज की राह
वोटिंग के बीच हिंसा: BJP-TMC समर्थक भिड़े, नेता की कार पर हमला
मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
मतदान के दौरान आरोप-प्रत्यारोप, केंद्रीय बलों पर डराने का आरोप
भंसाली के निर्देशन में फिर दिखेगा भव्य सिनेमाई अनुभव
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय