बर्थडे पर केक नहीं, कुछ और था खास—वैभव सूर्यवंशी का मजेदार खुलासा
आईपीएल 2026 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। इस 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया है। हालांकि, उन्होंने सिर्फ अपने खेल से नहीं, बल्कि मैच के बाद अपने मजेदार बयान से भी सुर्खियां बटोरी हैं।
जन्मदिन पर केक क्यों नहीं काटा?
मैच के बाद जब वैभव सूर्यवंशी से उनके जन्मदिन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'मैंने जन्मदिन पर कुछ खास नहीं किया। केक काटने का प्लान था, लेकिन मैं जल्दी सो गया ताकि केक चेहरे पर लगाने से बच सकूं।' उनका यह जवाब सुनकर कमेंटेटर हंस पड़े। दरअसल, क्रिकेट टीमों में अक्सर जन्मदिन पर खिलाड़ी केक काटने के बाद एक-दूसरे के चेहरे पर केक लगा देते हैं, जिससे बचने के लिए वैभव ने यह तरीका अपनाया।
जन्मदिन के बाद मैदान पर धमाका
हालांकि वैभव ने अपने जन्मदिन पर कोई जश्न नहीं मनाया, लेकिन तीन दिन बाद मैदान पर उन्होंने शानदार अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सीएसके के खिलाफ टीम को आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई। इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 127 रन पर समेट दिया। इसके बाद टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
पावरप्ले में जीत की नींव
अपने बल्लेबाजी प्लान को लेकर वैभव ने बताया, 'प्लान था कि पावरप्ले में अच्छी तरह से खेलें। शुरुआत में विकेट थोड़ा मुश्किल था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी हुई, बैट पर अच्छी तरह आने लगी। मैं डिफेंस के बारे में भी सोचता हूं, लेकिन छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले बहुत अहम होता है। अगर उस समय गेंदबाज हावी हो जाएं तो मैच पलट सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले शानदार रहा।'
कोच और सीनियर खिलाड़ियों का मिला भरोसा
वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों ने उन्हें अपने प्राकृतिक खेल पर टिके रहने की पूरी आजादी दी है। उन्होंने कहा, 'कोच ने खास तौर पर यह नहीं कहा कि गेंदबाज मुझे अटैक करेंगे। उनको छोड़कर बाकी पूरी दुनिया ये बोल रही थी। हालांकि, कोच ने मुझे भरोसा दिया और कहा कि अपने नेचुरल गेम के साथ खेलो और स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करो।' टीम के हेड कोच कुमार संगकारा और अन्य सपोर्ट स्टाफ का यह भरोसा युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन में साफ दिखाई दिया।
जायसवाल के साथ तालमेल बना ताकत
अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल के साथ तालमेल पर वैभव ने कहा, 'मेरा ओपनिंग पार्टनर हर गेंद के बाद मुझसे बात करता है। वह बताता है कि कब सिंगल लेना है, कब स्ट्राइक रोटेट करनी है और मुझे शॉट खेलने के लिए प्रोत्साहित करता है।'
कप्तान रियान पराग भी हुए प्रभावित
टीम के कप्तान रियान पराग ने वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैंने वैभव से कहा है कि तुम पूरे 14 मैच खेलो और बाहर क्या हो रहा है, उसकी चिंता मत करो। हमने नेट्स में उसका खेल देखा है और हम सभी उससे काफी प्रभावित हैं।'
CSK के कप्तान का बयान
वहीं, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, 'शुरुआत में परिस्थितियां काफी मुश्किल थीं, खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ। स्पिनरों को भी मदद मिल रही थी। शायद हम और गहराई तक बल्लेबाजी कर सकते थे, लेकिन आजकल सही स्कोर का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।'
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव