टीचर्स एसोसिएशन ने मांगी उच्च स्तरीय जांच, सवाल उठे पेपर की समानता पर
कबीरधाम|कक्षा पहली से चौथी, छठी व सातवीं की वार्षिक परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष की परीक्षाएं खास हो गई हैं क्योंकि कबीरधाम, धमतरी व दुर्ग जिलों में प्रश्न पत्र एक जैसे मिले हैं। कक्षा चौथी के हिंदी, छठी के गणित व सातवीं के हिंदी के प्रश्न पत्र हूबहू समान पाए गए हैं।इन प्रश्न पत्रों में निर्देश, प्रश्न क्रमांक और अन्य सभी जानकारी एक जैसी है। केवल तीन कक्षाओं का मिलान किया गया, संभवतः पहली से तीसरी कक्षा के प्रश्न पत्र भी समान हो सकते हैं। इन तीनों जिलों की परीक्षाएं 30 मार्च से एक साथ प्रारंभ हुई हैं। छग टीचर्स एसोसिएशन ने इस पर सवाल उठाया है। संघ का कहना है कि जब हर जिले में अलग प्रश्न पत्र निर्माण समिति है, तो ये एक जैसे कैसे हो सकते हैं। एसोसिएशन ने इसकी उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने इसे लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों का खुला उल्लंघन बताया है।लोक शिक्षण संचालनालय छग ने 3 फरवरी 2026 को पत्र जारी कर निर्देश दिए थे। इसमें समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को जिला स्तर पर समितियां गठित करने को कहा गया था। इनमें संचालन समिति, प्रश्न पत्र निर्माण समिति और संशोधन समिति शामिल थीं। प्रश्न पत्र निर्माण समिति को रूपरेखा के आधार पर तीन प्रश्न पत्रों के समूह तैयार करने थे। संशोधन समिति द्वारा इन प्रश्न पत्रों का संशोधन किया जाना था।जिला स्तरीय संचालन समिति की अनुशंसा पर जिला शिक्षा अधिकारी को प्रश्न पत्र मुद्रित कराने थे। जब प्रत्येक जिले को अपने प्रश्न पत्र मुद्रित कराने हैं, तो तीन जिलों के प्रश्न पत्र एक जैसे कैसे हो सकते हैं। यह स्पष्ट है कि कबीरधाम, धमतरी व दुर्ग में से किन्हीं दो जिलों ने अपने प्रश्न पत्र मुद्रित नहीं कराए। उन्होंने दूसरे जिले के प्रश्न पत्र को ही मुद्रित कर लिया, जो निर्देशों का खुला उल्लंघन है।
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव