उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकला 3 साल का मासूम, अस्पताल में भर्ती
उज्जैन। बोरवेल में बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम को 21 घंटों के बाद रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है. अस्पताल से निकलते ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां डॉक्टर की टीम उसकी जांच कर रही है. गुरुवार देर शाम खेलते -खेलते बोरवेल में जा गिरा था. जिसके बाद 70 फीट गहराई में फंस गया था।
बोरवेल के समानांतर खोदा गया 70 फीट गहरा गड्ढा
पूरा मामला बड़नगर के झालरिया का है. यहां गुरुवार को बच्चा खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिर गया था. जिसके बाद वह लगभग 70 फीट गहराई में जाकर फंस गया. बच्चे को निकालने के लिए एसडीआरएफ समेत बचाव टीम मौके पर पहुंची थी. इसके बाद जेसीबी के जरिए बोरवेल के समानांतर में ही 70 फीट का गहरा गड्ढा खोदा गया।
बच्चे को पहुंचाया गया अस्पताल
लगभग 21 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाव दल ने 3 साल के भागीरथ को बोरवेल से निकाला है. बच्चे की तबीयत बिगड़ने के कारण बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवयाा गया है. जहां डॉक्टर्स मासूम की जांच कर रहे हैं।
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश