दिल्ली और पटना में हलचल तेज, बीजेपी-एनडीए की बैठकों से बढ़ी सियासी अटकलें
पटना: नीतीश कुमार के राज्य सभा की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने दिल्ली में राज्य सभा की शपथ लेने के बाद पटना पहुंचते ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में जदयू की आगे की भूमिका, मंत्रियों की संख्या और संभावित चेहरों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे, इस सवाल पर जदयू नेता और मंत्री विजय चौधरी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सदस्यता ग्रहण करने से बिहार में सरकार बदलने की फिलहाल कोई बात नहीं है। हालांकि, जदयू ने अपने सभी विधायकों को पटना पहुंचने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि जदयू विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक टली
बिहार बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक रद्द होने के बाद नेता दिल्ली से पटना लौट आए हैं। दिल्ली में शुक्रवार शाम 6 बजे बीजेपी नेता विनोद तावड़े के आवास पर यह बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें शामिल होने के लिए पटना से कई नेता दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि, यह बैठक फिलहाल टाल दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक, अब यह बैठक 13 अप्रैल को हो सकती है। इस बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा होनी थी। लेकिन अब इससे पहले पटना में एनडीए की बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। एनडीए की बैठक में जिन नामों पर सहमति बनेगी, उन पर दिल्ली में अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
पटना में होगा बड़ा फैसला
जदयू सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने नीतीश कुमार को बिहार में बनने वाली नई सरकार के स्वरूप की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि रविवार को एनडीए की बैठक हो सकती है। इसे लेकर सभी सहयोगी दलों ने अपने विधायकों को 11 अप्रैल की शाम तक पटना पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
माना जा रहा है कि 12 या 13 अप्रैल को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। पहले कहा जा रहा था कि सभी अहम निर्णय दिल्ली में होंगे, लेकिन अब संकेत हैं कि महत्वपूर्ण फैसले पटना में होने वाली एनडीए विधायक दल की बैठक में ही लिए जाएंगे। इसी बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद दिल्ली में उस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, 12 या 13 अप्रैल को एनडीए की बैठक के बाद 14 अप्रैल तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नई सरकार में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बीजेपी अपने नेताओं को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण