चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया
Mandla News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के मोहगांव ब्लॉक में स्थित रमखिरिया गांव में घोर लापरवाही का एक मामला सामने आया है, यहां पर एक आंगनवाड़ी केंद्र में चूहामार दवा खाने के बाद पांच बच्चे गंभीर रुप से बीमार पड़ गए. बताया जा रहा है कि इन बच्चों ने आटे के लड्डू खा लिए थे जिनमें चूहामार दवा मिली हुई है. फिलहाल गंभीर हालात में बीमार बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है.
गांव में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आटे के लड्डुओं में गलती से चूहामार दवाई मिल गई थी. सभी बच्चों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया गया. राहत की बात यह है कि अब उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है.
आटे के लड्डूओं में था जहर
खबरों के मुताबिक आंगनवाड़ी केंद्र में मासूम बच्चों ने आटे के लड्डू खा लिए थे, जिनमें गलती से चूहामार दवाई मिल गई थी. आगे यह भी बताया गया है कि यह आंगनवाड़ी केंद्र एक किराए की इमारत में चल रहा था, जहां लापरवाही की यह घटना सामने आई. इस घटना से लोगों में काफी दहशत फैल गई.
डॉक्टरों की देखरेख में इलाज
घटना के बाद, बच्चों के परिवार वाले और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया. फिलहाल सभी बच्चों का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है. हालांकि इस घटना ने आंगनवाड़ी केंद्रों की सुरक्षा और उन पर निगरानी को लेकर निश्चित रूप से सवाल खड़े कर दिए हैं.
सबसे ज्यादा हैरानी बात
सबसे ज्यादा हैरानी बात तो ये है कि आखिर बच्चों के खाने वाले लड्डुओं में जहरीला पदार्थ मिला कैसै और दूसरी बात अगर मिल गया होता तो जहरीले लड्डुओं को बच्चों की पहुंच से दूर क्यों नहीं किया गया. क्या इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण