किसानों को राहत की तैयारी, गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाने पर मंथन तेज
भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में गेहूं की बंपर पैदावार को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार से 78 लाख मीट्रिक टन के निर्धारित कोटे को बढ़ाने का अनुरोध किया है। सीएम ने बताया कि सरकार केंद्र के निरंतर संपर्क में है ताकि उपार्जन लक्ष्य बढ़ाया जा सके।
राज्य में किसानों से 2625 रुपये प्रति क्विंटल (2585 रुपये समर्थन मूल्य + 40 रुपये बोनस) की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। पश्चिम एशिया के युद्ध जैसी विषम स्थितियों के बावजूद सरकार ने बारदानों के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इस वर्ष 19.04 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल से 3 लाख अधिक है। अब तक 2.21 लाख किसानों से 95 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है और 1091 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। किसान 30 अप्रैल 2026 तक स्लॉट बुक कर सकते हैं। सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों की क्षमता बढ़ाकर 2250 क्विंटल प्रतिदिन कर दी गई है।
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच