हाईवे पर वारदात, कुछ ही मिनटों में साफ कर गए बदमाश
जबलपुर| मुंबई से प्रतापगढ़ का सफर जानकारी के अनुसार, मुंबई के सुभाषनगर निवासी हरिकेश चौरसिया (36), जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर हैं, अपनी निजी कार (MH 01 EM 7219) से परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जा रहे थे। सफर के दौरान शाम करीब 6:30 बजे परिजनों के कहने पर उन्होंने बरगी स्थित सिद्धिविनायक होटल के पास गाड़ी रोकी और सभी लोग चाय पीने चले गए।
नजर हटते ही वारदात जब पूरा परिवार होटल में चाय पी रहा था, तभी किसी अज्ञात बदमाश ने कार का फायदा उठाया और भीतर रखा हरिकेश की पत्नी का बैग चोरी कर लिया। बैग में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही पांच हजार रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान रखा था। चाय पीकर वापस लौटने पर परिवार ने देखा कि कार का दरवाजा खुला है और कीमती बैग गायब है।
सीसीटीवी में भी सुराग नहीं चोरी की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने होटल संचालक को सूचित किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन चोर का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बरगी थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने हुलिए और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य