आईजी की अध्यक्षता में कुल 716 दोषमुक्त प्रकरणों में की गई समीक्षा
बिलासपुर-आज संजीव शुक्ला भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा बिलासपुर रेंज के में दोषमुक्त प्रकरणों की समीक्षा की गई। समीक्षा में जिला बिलासपुर के 154, रायगढ़ के 91, कोरबा के 120, जांजगीर-चांपा के 83, मुंगेली के 51, गौ.पे.म. के 25, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 122, सक्ती के 70 कुल 716 प्रकरणों की समीक्षा की गई। इनमें सत्र प्रकरण के 104 तथा अन्य न्यायालयों के 612 प्रकरण रहे।
उपरोक्त 716 प्रकरणों में पीडि़त पक्षद्रोही होने से कुल 135, गुण-दोष के आधार पर 581 प्रकरणों में अपराधी दोषमुक्त होना पाया गया । विवेचक की त्रुटि से दोषमुक्त हुए 05 प्रकरणों में बिलासपुर, कोरबा व मुंगेली के कमश: 01-01, रायगढ़ के 2 प्रकरण पाये गये।
उपरोक्त 716 प्रकरणों में पीडि़त पक्षद्रोही होने से कुल 135, गुण-दोष के आधार पर 581 प्रकरणों में अपराधी दोषमुक्त होना पाया गया । विवेचक की त्रुटि से दोषमुक्त हुए 05 प्रकरणों में बिलासपुर, कोरबा व मुंगेली के कमश: 01-01, रायगढ़ के 2 प्रकरण पाये गये ।
इसमें संबंधित पुलिस अधीक्षकों को विवेचकों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये गये।पुलिस महानिरीक्षक शुक्ला द्वारा पूर्व में दोषमुक्त प्रकरणों की गई समीक्षा के दौरान पाये गये इंगित त्रुटियों पर कार्यवाही अविलंब करने हेतु निर्देशित किया गया।उपरोक्त समीक्षा बैठक में समिति के सदस्य के रूप में विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा, माखनलाल पाण्डेय, संयुक्त संचालक अभियोजन, बिलासपुर तथा सुरेश कुमार साहु, उप संचालक अभियोजन, जांजगीर-चांपा उपस्थित रहे।
राशिफल 18 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
आजीविका डबरी ने बदली लारंग साय की जिंदगी, मछली पालन से अर्जित किए 20 हजार रुपये तक
मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन जिला अस्पताल कोंडागांव में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना से आकाश जायसवाल को मिला स्वरोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयवाड़ा में उद्योगपतियों और निवेशकों से की चर्चा
स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं