अपूर्वा मुखीजा का वायरल वीडियो, पैपराजी से बोलीं- ‘गुस्सा मत होइए प्लीज’
इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा को हाल ही में करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में देखा गया था। अब अपूर्वा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पैप्स से सॉरी बोलते हुए देखा जा सकता है। इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं किस वीडियो पर और क्या बोले यूजर्स।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा मल्टी कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक ब्लैक कलर का हैंड बैग भी ले रखा है। इस वीडियो में सुनाई देता है कि कोई पैपराजी किसी बात पर नाराज हो जाता है। इसके जवाब में अपूर्वा कहती हैं कि अरे सर गुस्सा क्यों कर रहे हैं, सॉरी सर। अब मुझसे ऐसा नहीं होगा। इसके बाद वो चली जाती हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि ये सब कुछ मजाक में होता हैं वहां।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस के रिएक्शंस आने लगे हैं। एक यूजर ने कहा कि सॉरी बोलने का तरीका काफी कैजुअल है। दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि रेबेल किड को सॉरी बोलने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उनकी लुक की तारीफ की है।
विवादों से रहा है गहरा नाता
अपूर्वा मुखीजा अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों 'द ट्रेटर्स' शो के दौरान अपूर्वा और उर्फी जावेद के बीच काफी विवाद बढ़ा था। इसके अलावा 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में भी विवाद हुआ था, जिसमें अपूर्वा भी शामिल थीं। शो के दौरान अपूर्वा मुखीजा ने आपत्तिजनक शब्द कहे थे, जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना की गई थी। फिर सोशल मीडिया से कई महीनों दूर रहने के बाद अपूर्वा ने दोबारा वापसी की।
कांग्रेस की गैरमौजूदगी, यूथ कांग्रेस ने RSS ड्रेस पहनकर खोला मोर्चा
खाद्य संकट से जूझता ईरान, महंगाई ने बढ़ाई आम लोगों की मुश्किलें
ग्वालियर में डाक सेवा नेटवर्क होगा मजबूत, फ्रेंचाइजी योजना लागू
न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम संकट में, नाइटक्लब विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें
अध्ययन में दावा: गहरी त्वचा से मिलती है प्राकृतिक सुरक्षा
भारत के बाद पाकिस्तान ने घोषित की एशियाई खेलों की टीम, कई नए चेहरों को मिला मौका
NDA बैठक में सरकार के प्रदर्शन पर मुहर, कार्यकाल सराहना प्रस्ताव पारित
संकट के दौर में कूटनीतिक पहल, मोदी ने कुवैत नेतृत्व से साधा संपर्क
99 पर क्यों खत्म होती हैं कीमतें? जानिए मार्केटिंग की इस खास ट्रिक का राज
टम्बलर और सिपर का बढ़ता ट्रेंड, क्या यह वास्तव में स्वास्थ्य के लिए बेहतर है?