अवैध सोनोग्राफी संचालन की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद
खैरागढ़ : नगर पंचायत गंडई के सामने संचालित ए ग्रुफ ऑफ बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर में अवैध रूप से सोनोग्राफी सेंटर संचालन की शिकायत पर जांच के बाद आज सीलबंद करने की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर सह समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में शिकायत की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। समिति ने जांच कर अपना प्रतिवेदन जिला सलाहकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी के निर्णय तथा कलेक्टर सह समुचित प्राधिकारी के आदेश पर गठित टीम ने सेंटर को सीलबंद किया।
कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूजा पिंचा, जिला नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. मनीष बघेल तथा सदस्य डॉ. पंकज वैष्णव, डॉ. बोधन सिंह परते एवं डॉ. विवेक बिसेन उपस्थित रहे। जनसमुदाय के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
CCTV फुटेज सार्वजनिक करने से मुंबई पुलिस का इनकार, सूचना के अधिकार पर छिड़ी बहस
TI की हत्या के बावजूद नहीं थमा अवैध शराब का कारोबार, इंदौर के ढाबों पर बिक्री जारी
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर विभाग का छापा, बड़े कारोबारियों के घर खंगाले जा रहे दस्तावेज
CM मोहन यादव और शिवराज सिंह के आवास का घेराव करेंगे किसान, सपा ने किया आंदोलन का ऐलान
निवेशकों के लिए कमजोर रहा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 25,350 के नीचे
सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर राहुल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा, भाजपा ने उठाए सवाल
पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, हमारा भविष्य मुकाबले से नहीं सहयोग से बनेगा
SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 9 दिसंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट