बड़ी खबर: केंद्र की नई योजना में 25 लाख फ्री गैस कनेक्शन...छत्तीसगढ़ में 2 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा, यहां देखें लिस्ट
Ujjwala Yojana 3.0: राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के विस्तार को लेकर एक खास प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की गई है. केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना 3.0 के तहत देशभर में 25 लाख अतिरिक्त निःशुल्क नए LPG कनेक्शन स्वीकृत किए हैं.
छत्तीसगढ़ में 2 लाख नए कनेक्शन को मंजूरी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी सौगात दी गई है. केंद्र सरकार ने देश भर में 25 लाख अतिरिक्त निःशुल्क LPG कनेक्शन स्वीकृत किए हैं. वहीं प्रदेश के लिए 2 लाख कनेक्शन स्वीकृत किए गए है. जिसका लाभ कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की महिलाओं को मिलेगा.
10.33 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ
उज्ज्वला 3.0 को ग्रामीण और शहरी परिवारों तक सुरक्षित व किफायती ईंधन पहुंचने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. सरकार के मुताबिक, अब तक देशभर में 10.33 करोड़ से अधिक लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिल चुका है. अब पूरे देश में 25 लाख और छत्तीसगढ़ में 2 लाख से ज्यादा जरूरतमंद महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. योजना के इच्छुक लाभार्थी अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास आवेदन कर इसका लाभ ले सकते हैं.
क्या है उज्जवला योजना?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार की जनहितैषी योजना है. जिसके तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन (LPG) उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे धुएं से भरे चूल्हों से मुक्ति पा सकें और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे.
ये भी पढ़ें: साल 2025 के अंत से पहले जरूर निपटा लें ये काम, वरना बढ़ सकती है आपकी मुश्किलें
इसकी शुरुआत पीएम मोदी जी ने 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से की थी. वहीं इस योजना का अब तीसरा चरण प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 देश भर में चल रहा है. इसके तहत पूरे देश में लाखों महिलाओं को निशुल्क LPG कनेक्शन दिए जा रहे है. केंद्र सरकार ने उज्जवला 3.0 के तहत 25 लाख नए कनेक्शन स्वीकृत किए हैं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 जनवरी 2026)
कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान
छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार : उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित
पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी
आईआईटी भिलाई में 'जेंडर मोडालिटीज़ ऑफ़ रिमेम्बरिंग इन साउथ एशियन लिटरेचर' के राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात
तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन
दावोस में तकनीक व नवाचार सहयोग पर मध्यप्रदेश और इज़राइल के मध्य हुआ संवाद
जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम राज्यों की संस्कृति जानने का सशक्त माध्यम : मंत्री सारंग
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर भारत की संस्कृति से परिपूर्ण और वैश्विक ज्ञान से भरपूर पाठ्य पुस्तकें करें तैयार : मंत्री सिंह