कांग्रेस ने किया 32 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, अपने ससुराल से चुनाव लड़ेंगी विनेश फोगाट
हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दोनों के पार्टी में शामिल होने के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची भी जारी कर दी है। पार्टी ने विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दिया है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई और बादली से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने चुनाव के लिए 32 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने इसराना ने बलबीर सिंह को टिकट दिया है।
जुलाना विधानसभा से कांग्रेस ने विनेश फोगाट को मैदान में उतारकर अपनी चुनौती पेश कर दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से जजपा के नेता अमर जीत डांडा को जीत मिली थी। इस सीट पर जजपा उम्मीदवार को 61942 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 37749 वोट मिले थे।
आपको बता दें कि पहलवान विनेश फोगाट का जुलाना विधानसभा सीट बहुत ही खास है। उनका ससुराल बख्ता खेड़ा गांव में है। हरियाणा का ये गांव जुलाना विधानसभा सीट के अंदर आता है। बजरंग पूनिया को हालांकि टिकट नहीं मिला है।
आपको बता दें कि विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया था। उन्हें पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से पहले ज्यादा वजन होने की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इससे पहले वह दुनिया के तीन दिग्गज पहलवानों को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची थी।
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
शक्ति से सुरक्षा की ओर: सृजन कार्यक्रम का भव्य समापन
राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों को चढ़ाया गया एचआईवी संक्रमित रक्त, हाईकोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज
पाकिस्तान की जेल से वापसी, बालाघाट में प्रसन्नजीत के स्वागत में उमड़ा गांव
सीएम रेखा गुप्ता का वादा कहा- दिल्ली की लैंडफिल साइट्स से जल्द खत्म होंगे कचरे के पहाड़
शिवराज प्लान से भारत बनेगा दालों का सुपर सप्लायर, बीज ग्राम के साथ लगेंगी हजारों मिले
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अनोखी पहल, घर बैठे इलाज
अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी का भंडाफोड़, भारतीय कोस्ट गार्ड ने तीन जहाज पकड़े