बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या
बीजापुर: बस्तर में नक्सलियों की कायराना हरकतें सामने आई हैं. सुरक्षा बलों के साथ सीधी मुठभेड़ में नक्सली लगातार मात खा रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने फिर से ग्रामीणों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. मुखबिर होने के आरोप में आदिवासी ग्रामीण की हत्या: लोगों में भय का माहौल बनाए रखने के लिए नक्सलियों ने मुखबिर होने के आरोप में आदिवासी ग्रामीण की हत्या कर दी है।
कुल्हाड़ी से वार कर हत्या
पुलिस के अनुसार भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशामुंडी गांव के 41 वर्षीय ग्रामीण भद्रू सोढ़ी पिता हिड़मा की 26 जनवरी की शाम कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. मौके से नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी की ओर से जारी पर्चा बरामद किया गया है. इसमें नक्सलियों ने भद्रू पर देशद्रोही का साथ देने, सलवा जुडूम में काम करने और पार्टी की जानकारी पुलिस को देने का आरोप लगाया है.
पुलिस ने जांच शुरू की
भैरमगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. ज्ञातव्य है कि सुरक्षा बलों के नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली संगठन को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही नक्सलियों के कोर एरिया में नए सुरक्षा कैंपों के निर्माण से नक्सलियों का आधार क्षेत्र सिकुड़ता जा रहा है। इसी हताशा में नक्सली आम निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं, ताकि उनका वर्चस्व कायम रह सके।
राशिफल 13 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुपोषण को सशक्त बना रहीं जमावाड़ा ग्राम की महिलाएं
लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी
किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल
बिटिया @ वर्क : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझकर संजोए बड़े सपने
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जिले के कृषक हो रहे समृद्ध
3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्य
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा की कहानी : महतारी वंदन योजना से मिली देवी को मिला आर्थिक संबल, 32 किस्तों में मिले 32 हजार रुपये