नए शो ‘तुम से तुम तक’ को लेकर चर्चा में डॉली चावला
मुंबई । छोटे परदे की एक्ट्रेस डॉली चावला इन दिनों अपने नए शो ‘तुम से तुम तक’ को लेकर चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में डॉली ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की और बताया कि मीरा उनके असली जीवन से बिल्कुल उलट है, इसलिए यह रोल निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि मीरा अपने बॉस आर्या की बेहद देखभाल करती है चाहे वह ऑफिस हो, दवाइयां हों या खाना वह हर चीज पर नजर रखती है। लेकिन जब ऑफिस में अनु की एंट्री होती है, तो मीरा को उससे जलन होने लगती है क्योंकि वह नहीं चाहती कि कोई और आर्या के करीब आए।
डॉली ने यह भी कहा कि दर्शकों ने हमेशा उनके काम को सराहा है और उन्हें उम्मीद है कि मीरा को भी उतना ही प्यार मिलेगा, भले ही उसके निगेटिव शेड्स हों। उनके अनुसार, हर किरदार में चुनौती होनी चाहिए तभी उसे निभाना मजेदार होता है। उन्होंने ये भी साझा किया कि मीरा को समझने और उसमें ढलने में उन्हें समय लगा, लेकिन अब वह इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। डॉली ने यह शो साइन करने की वजह का जिक्र करते हुए बताया कि जब प्रोडक्शन हाउस से उन्हें कॉल आया, तो वह काफी खुश हुईं। उनके मुताबिक, यह प्रोडक्शन हाउस उनके लिए परिवार जैसा है और जब उन्हें मीरा का रोल ऑफर किया गया तो उन्होंने बिना देर किए हां कह दिया। चूंकि यह शो पहले ही सात भाषाओं में बन चुका है, इसलिए उन्हें परफॉर्मेंस का दबाव भी महसूस होता है, लेकिन हिंदी वर्जन को लेकर वह खासा उत्साहित हैं।
‘तुम से तुम तक’ एक ऐसी प्रेम कहानी है जो उम्र के फासले को दरकिनार करते हुए आगे बढ़ती है। डॉली का मानना है कि असल जिंदगी में भी ऐसी कहानियां होती हैं और उम्र महज एक संख्या होती है। शरद केलकर और निहारिका चौकसे के साथ डॉली इस शो में अहम भूमिका निभा रही हैं। यह शो रोजाना जी टीवी पर प्रसारित होता है। बता दें कि इस धारावाहिक में वह मीरा नाम का किरदार निभा रही हैं, जो नकारात्मक होने के बावजूद दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
राशिफल 12 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार
छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान
प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरकार गठन के 24 घंटे भीतर विवाद, थिरुमावलवन ने विजय की नीतियों पर जताई नाराजगी