'एक्स' पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स होने पर एलन मस्क ने दी PM मोदी को बधाई, कहा....
टेस्ला के सीईओ और इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' के मालिक एलन मस्क ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस प्लेटफार्म पर सबसे अधिक फालो किए जाने वाला नेता बनने पर बधाई दी।
मस्क ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व में सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाला नेता बनने पर बधाई!' प्रधानमंत्री मोदी के 'एक्स' पर 10 करोड़ से अधिक फालोअर्स हैं। उन्होंने इसी हफ्ते की शुरुआत में यह मुकाम हासिल किया था।
'एक्स' पर अधिक फॉलोअर्स वाले अन्य नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (3.81 करोड़) और तुर्किये के राष्ट्रपति रेसप तैयप एर्दोगन (2.15 करोड़) शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी क्रमश: 2.5 करोड़ और 9.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
राशिफल 18 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
आजीविका डबरी ने बदली लारंग साय की जिंदगी, मछली पालन से अर्जित किए 20 हजार रुपये तक
मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन जिला अस्पताल कोंडागांव में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना से आकाश जायसवाल को मिला स्वरोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयवाड़ा में उद्योगपतियों और निवेशकों से की चर्चा
स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं