किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
भोपाल : किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जन-प्रतिनिधियों से सतत संवाद कर बिजली की उपलब्धता एवं अन्य कठिनाइयों की जानकारी देते रहें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश सोमवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि एमडी पॉवर जनरेशन कम्पनी यह सुनिश्चित करें कि सभी प्लांट पूरी क्षमता के साथ बिजली का उत्पादन करें। कोयले की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें। एमडी मंजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी प्लांटों में कोयले का पर्याप्त भण्डारण है। तोमर ने एमडी ट्रांसमिशन कम्पनी सुनील तिवारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली की माँग का आंकलन अग्रिम रूप से करें और उसकी आपूर्ति की सुनियोजित कार्य-योजना बनायें। उन्होंने प्रदेश में उपलब्ध नवकरणीय ऊर्जा के संबंध में भी जानकारी ली। किसानों को सिंचाई के लिये दिन में बिजली की आपूर्ति करने पर भी चर्चा हुई। तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी ने रबी सीजन के लिये विद्युत उपलब्धता के संबंध में की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह, एमडी पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी विशेष गढ़पाले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विभिन्न कम्पनियों के एमडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
CCTV फुटेज सार्वजनिक करने से मुंबई पुलिस का इनकार, सूचना के अधिकार पर छिड़ी बहस
TI की हत्या के बावजूद नहीं थमा अवैध शराब का कारोबार, इंदौर के ढाबों पर बिक्री जारी
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर विभाग का छापा, बड़े कारोबारियों के घर खंगाले जा रहे दस्तावेज
CM मोहन यादव और शिवराज सिंह के आवास का घेराव करेंगे किसान, सपा ने किया आंदोलन का ऐलान
निवेशकों के लिए कमजोर रहा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 25,350 के नीचे
सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर राहुल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा, भाजपा ने उठाए सवाल
पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, हमारा भविष्य मुकाबले से नहीं सहयोग से बनेगा
SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 9 दिसंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट