किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
रायपुर : कृषि विभाग एवं शासन की योजनाओं के सहयोग से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कृषक अब परंपरागत तरीके को छोड़कर पैडी ट्रांसप्लांटर के माध्यम से धान की रोपाई कर रहे हैं। इससे रोपाई में लगने वाला समय कम हुआ है साथ ही उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।
कृषकों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक-
तकनीक वर्तमान खरीफ सीजन में विकास खंड पलारीके ग्राम सकरी (स) के प्रगतिशील कृषक लेखराम साहू और बहोरन साहू द्वारा अपने खेत में पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई की जा रही है।कृषक श्री लेखराम साहू ने बताया कि पहले मजदूरों से रोपाई करवाने में 2-3 दिन लग जाते थे और 5000- 6000 प्रति एकड़ खर्च आता था। अब ट्रांसप्लांटर से 1 एकड़ की रोपाई मात्र 2-3 घंटे में हो जा रही है और लागत भी लगभग 2000 कम हो गई है। सीधी लाइन में रोपाई होने से पौधों की ग्रोथ भी अच्छी है
पैडी ट्रांसप्लांटर के लाभ’- दिन में 6-8 एकड़ तक रोपाई संभव,मजदूरी एवं समय दोनों की बचत,रोपाई के समय मजदूरों की अनुपलब्धता की समस्या दूर हुई।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पौधे से पौधे व कतार से कतार की दूरी बरकरार रखने व 12 से 15 दिन का पौधा का रोपण करने से उत्पादन में वृद्धि होती है साथ ही कीट व्याधि कम लगती है उत्पादन भी 15-20ः तक बढ़ती है।
कॉकरोच टिप्पणी विवाद पर बोले CJI सूर्यकांत, ‘बयान को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया’
महाराष्ट्र के आश्रम स्कूलों में मौतों का चौंकाने वाला आंकड़ा, 24 महीने में 584 छात्रों की मौत
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अरुण साव, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर आत्मनिर्भर भारत का लिया प्रण
टोक्यो में भारी बारिश से बाढ़ का कहर, चार लोगों की मौत; एक लापता
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में ऐतिहासिक नजारा, जानें समारोह का पूरा टाइमटेबल
मनन कुमार मिश्रा पर सौरव दास के गंभीर सवाल, BCI फंड से लेकर NALSAR तक मुद्दा
15 अगस्त को दिल्ली में कहां घूमें? देशभक्ति के रंग में रंगी हैं ये 10 जगहें
AAP छोड़ने के बाद हरभजन सिंह ने साधा निशाना, पंजाब में ड्रग्स समस्या पर सरकार से सवाल
MP Board परीक्षा में बड़ी राहत, अनाथ छात्रों से नहीं ली जाएगी फीस
दिन की शुरुआत में बस ये एक काम, सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों में मिल सकता है फायदा