प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में पहला मुकाबला स्पेन और मोरक्को के बीच है।इस मैच में मोरक्को की टीम एक और उलटफेर करना चाहेगी।वहीं, दूसरे मुकाबले में रोनाल्डो के पुर्तगाल का सामना स्विड्जरलैंड से है।इस मैच में रोनाल्डो अपना जादू दिखाना चाहेंगे।फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ 16 में आज दो मैच खेले जाएंगे।पहला मुकाबला मोरक्को और स्पेन के बीच है।यह मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा।वहीं, दूसरे मैच में पुर्तगाल की टीम स्विट्जरलैंड से भिड़ेगी।यह मुकाबला देर रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा।रोनाल्डो की पुर्तगाल भी खिताब जीतने के दावेदारों में शामिल है।वहीं, स्पेन की टीम भी मोरक्को से काफी मजबूत है।दोनों टीमें अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेंगी।वहीं यहां हारने वाली दोनों टीम विश्व कप से बाहर हो जाएंगी।नॉकआउट मुकाबलों में पेनल्टी शूटआउट की भी प्रक्रिया होती है। फुल टाइम पर ड्रॉ रहने पर 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाता है। इसमें भी मैच ड्रॉ रहने पर पेनल्टी शूटआउट में मैच के नतीजे आते हैं। पेनल्टी शूटआउट में ही क्रोएशिया ने जापान को 3-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई है।

दिन के पहले मुकाबले में मोरक्को का सामना स्पेन से है। मोरक्को ने ग्रुप स्टेज में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम को हराया था। मोरक्को अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था। यह टीम अब एक और उलटफेर करने के लिए तैयार है। मोरक्को ने 2010 के चैंपियन स्पेन के साथ पिछले विश्व कप में ग्रुप स्टेज में 2-2 से ड्रॉ खेला था। फीफा रैंकिंग में सातवें नंबर की टीम स्पेन अब 22वें नंबर पर मौजूद मोरक्को को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

मोरक्को ने 1986 के बाद पहली बार प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। 1986 में मोरक्को को जर्मनी ने 0-1 के अंतर से हराया था। यह टीम अब तक अंतिम आठ में नहीं पहुंच पाई है। इस बार मोरक्को अंतिम आठ में जगह बनाना चाहेगी। मोरक्को ने ग्रुप स्टेज में बेल्जियम को 2-0 और कनाडा को 2-1 से हराया था। वहीं, क्रोएशिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला था। स्पेन को ग्रुप स्टेज में जापान के खिलाफ 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। यह टीम लगातार दूसरे उलटफेर से बचना चाहेगी और जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी। स्पेन की टीम फीफा विश्व कप में कुल छह सेमीफाइनल खेल चुकी है।