डॉ. अल्का मित्तल को देश की दिग्गज ऊर्जा कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) का चेयरमैन व एमडी (CMD) बनाया गया है। मित्तल ONGC की सबसे सीनियर डायरेक्टर हैं और अब उन्हें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

सुभाष कुमार की जगह लेंगी अल्का- सुभाष कुमार 31 दिसंबर 2021 को रिटायर हो गए हैं उन्हीं की जगह अल्का मित्तल को CMD बनाया गया है। सुभाष कुमार ONGC के डायरेक्टर फाइनेंस थे। उन्हें पिछले साल अप्रैल में CMD का पद दिया गया था। पिछले साल फरवरी से अब तक ONGC में फुल टाइम चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हुई है।

ONGC भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनी- यह भारत मे कच्चे तेल और गैस के उत्पादन में 71% का योगदान करती है। ONGC की 20 देशों, अजरबेजान, बंग्‍लादेश, ब्राजील, कोलंबिया, इराक, इजरायल, ईरान, कज़ाकिस्‍तान, लीबिया, मोजाम्बिक, म्‍यांमार, नामीबिया, रूस, दक्षिणी सूडान, सूडान, सीरिया, यूनाइटेड अरब अमीरात, वेनेजुएला, वियतनाम और न्‍यूजीलैंड में 41 परियोजनाओं में सहभागिता है। ONGC की की स्थापना 1993 में की गई थी।