छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबारियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश के कवर्धा, गरियाबंद व जशपुर में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी गांजे की खेप पकड़ी है। गांजा की खेप को दूसरे राज्यों तक पहुंचाने तस्कर छत्तीसगढ़ के रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस को चकमा देने तस्कर तरह-तरह के पैतरे भी अपना रहे हैं। गरियाबंद जिले में तस्करों ने बोलेरो गाड़ी में शादी का पर्चा लगा लिया था। पुलिस को शक न हो इसलिए तस्करों ने गाड़ी में 2 लड़कियों को भी बैठा रखा था। बावजूद तस्करों की यह चालाकी काम नहीं आई। पुलिस ने तीनों जगहों पर कार्रवाई करते हुए हुए लगभग 475 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमति 1 करोड़ 70 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को जेल भेज दिया है। 

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर कवर्धा जिले में चिल्फी थाना की पुलिस ने 3 इंटर स्टेट तस्कर को गिरफ्तार किया है। दो कार से गांजे का अवैध परिवहन करते 3 क्विंटल 86 किलो गांजा जब्त किया गया। तस्कर गांजा को ओडिशा से मेरठ (उत्तर प्रदेश) लेकर जा रहे थे। कवर्धा पुलिस के अनुसार तीनों गांजा तस्कर मेरठ में गांजा खपाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही हत्थे चढ़ गए। गांजे का बाजार मूल्य 1 करोड़ 52 लाख बताई आकी गई है। हुंडई i20 कार और टाटा अल्ट्रा 1412 ट्रक के साथ आरोपियों पकड़े गए हैं। दोनों वाहन से कुल 386 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है। एसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि कवर्धा में इतनी बड़ी गांजे की खेप पहली बार पकड़ी गई है। 
गरियाबंद जिले के देवभोग-रायपुर मार्ग पर पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा जब्त करने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ओडिशा के तस्कर मध्य प्रदेश के तस्कर को रायपुर छोड़ने जा रहे थे। किसी को शक न हो इसलिए, उन्होंने 2 लड़कियों को भी गाड़ी में बैठाया था। ये तीनों मध्य प्रदेश के तस्कर को रायपुर में छोड़कर वापस ओडिशा जाने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 लाख का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के सहदेव गिरी (23), ओडिशा के सुभाष चन्द्र नायक (46), आरबी सोनी (26) और रूबी सोनी (22) को गिरफ्तार किया है।
जशपुर जिले में यात्री बस में गांजे की तस्करी करते जिले की तपकरा पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से 12-12 किलो गांजा बरामद किया गया है। ये आरोपी पश्चिमी चंपारण बिहार के रहने वाले हैं। ओडिशा के झारसुगड़ा से उत्तर प्रदेश के बनारस जा रही यात्री बस को जब लावाकेरा चेक पोस्ट पर तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास अलग-अलग पैकेट में 12-12 किलो गांजा मिला। जब्त माल की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। बता दें कि यहां जिस तरह से नशे के कारोबारी लगातार पकड़ा रहे हैं।