फ्रेशर पार्टी के बाद छात्रा पर हमला, जबरन गाड़ी में खींचने की कोशिश पर मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल बेलीलान इंटरनेशनल में दिशा कॉलेज के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी थी। प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक विराज शुक्ला ने छात्रा को चाकू दिखाकर मारपीट की और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया।
इस दौरान कॉलेज के अन्य छात्रों ने उसे रोक लिया। विराज अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा था। छात्रा की शिकायत के बाद युवक को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, शाम पांच बजे होटल में आयोजित पार्टी में विवाद होने सूचना मिली। आरोपित विराज शुक्ला पीड़ित छात्रा का पूर्व परिचित था। दोनों एक ही कॉलोनी में रहते हैं।
पार्टी खत्म होने के बाद विराज कार में अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बेलीलान होटल के बाहर पहुंचा। जैसे ही छात्रा अन्य विद्यार्थियों के साथ बाहर निकली, गेट के पास विराज उससे बहस करने लगा।
इसके बाद अपने पास रखे चाकू और राड को दिखाकर मारपीट और धमकाने लगा। जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। फिर हंगामा हुआ तो विराज के साथी फरार हो गए।
विधि के विद्यार्थियों की थी फ्रेशर पार्टी
पुलिस ने विराज को गिरफ्तार कर लिया है। होटल में दिशा कॉलेज के विधि के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी आयोजित की थी। यहां कॉलेज प्रबंधन से जुड़े लोग भी शामिल थे। मारपीट की जानकारी मिलने के बाद फ्रेशर पार्टी में शामिल छात्र-छात्राओं को आयोजन स्थल में ही रहने की सलाह दी गई। मामला शांत होने के बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया।
उज्जैन में विक्रमोत्सव का 139 दिवसीय भव्य आयोजन 12 फरवरी से : अपर मुख्य सचिव शुक्ला
अक्षरधाम मंदिर में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने की नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना
इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर ममता सीएम बनी तो तोड़ देंगी शीला दीक्षित का रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
शक्ति से सुरक्षा की ओर: सृजन कार्यक्रम का भव्य समापन
राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों को चढ़ाया गया एचआईवी संक्रमित रक्त, हाईकोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज
पाकिस्तान की जेल से वापसी, बालाघाट में प्रसन्नजीत के स्वागत में उमड़ा गांव
सीएम रेखा गुप्ता का वादा कहा- दिल्ली की लैंडफिल साइट्स से जल्द खत्म होंगे कचरे के पहाड़
शिवराज प्लान से भारत बनेगा दालों का सुपर सप्लायर, बीज ग्राम के साथ लगेंगी हजारों मिले