सोना ने छुआ नया शिखर, चांदी में भी ₹1000 का इजाफा
होली से ठीक एक दिन पहले सोने ने नया रिकॉर्ड बना दिया। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। खबर के मुताबिक, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये बढ़कर 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। 20 फरवरी को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 50 रुपये बढ़कर 89,450 रुपये और 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
चांदी भी ₹1000 और चढ़ी
चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई और यह करीब पांच महीने के उच्चतम स्तर 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले बाजार बंद में सफेद धातु 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वायदा बाजार में भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंधों में शाम के सत्र में 210 रुपये या 0.24 प्रतिशत की तेजी आई और यह 86,896 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 11. 67 डॉलर या 0. 40 प्रतिशत बढ़कर 2,946. 44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
एक्सपर्ट की राय
सोने को लेकर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि घरेलू बाजार में कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना सुरक्षित निवेश की मांग और उम्मीद से कम अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़ों के कारण रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इससे इस साल फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में और ढील दिए जाने की संभावना है। गांधी ने कहा कि व्यापारी अब समग्र मुद्रास्फीति के बारे में अधिक संकेतों के लिए साप्ताहिक बेरोजगारी दावों और पीपीआई/कोर पीपीआई (उत्पादक मूल्य सूचकांक) सहित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने