भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, टीम में हुआ एक बड़ा बदलाव
IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को टीम में लाया गया, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'हमने इसी बारे में बात की थी (गेंदबाजी करने के फैसले पर). पिछली बार, पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने हम पर दबाव बनाया था. पहले गेंदबाजी करने के पीछे एक कारण यह भी है कि पिच अच्छी दिख रही है, ओस की ज्यादा उम्मीद नहीं है, और बोर्ड पर रन होने से हम बेहतर चेज कर पाएंगे.'
न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा, 'हम भी पहले बॉलिंग करते, लेकिन यह एक अच्छी बैटिंग पिच लग रही है. यह एक डिसाइडर मैच है और हमारे लिए भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का एक रोमांचक मौका है.' अपनी टीम नए खिलाड़ियों के बारें में कहा, 'वे इंटरनेशनल क्रिकेट के आदी हो रहे हैं और अब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अब दबाव है और यह उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने का अच्छा मौका है.'
इस मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा है. गिल के पास जहां बतौर कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने का मौका है, तो वहीं न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. अब तक न्यूजीलैंड ने भारत में 7 वनडे सीरीज खेली है और सातों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत ने 300 रनों का विशाल लक्ष्य चेस करके 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए 284 रनों को चेस करके सात विकेट से जीत दर्ज की. जिसकी वजह से सीरीज एक-एक से बराबर हो गई.
IND vs NZ 3rd ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स.
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI