लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर है भारतीय महिला हॉकी टीम की नजरें
भारतीय महिला हॉकी टीम 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए अभी से तैयारियों में लगी है। हॉकी इंडिया ने टीम की तैयारियों के लिए नीदरलैंड के दिग्गज ड्रैग फ्लिक ताइके ताइकेमा से भी करार किया है। इसी के तहत ताइकेमा टीम की इस कमजोरी को भी कम करने में लगे हैं। ताइकेमा ने भुवनेश्वर में प्रो लीग से पहले सात दिवसीय शिविर में भी भारतीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया था। भारत ने प्रो लीग के घरेलू चरण में इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड और स्पेन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। ताइकेमा के मार्गदर्शन में शिविर का मुख्य उद्देश्य तकनीकी कौशल को निखारने के साथ ड्रैग फ्लिक की सटीकता में सुधार करना था।
भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि शिविर खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद रहा और ताइकेमा लॉस एंजिल्स खेलों तक अल्पकालिक आधार पर टीम के साथ काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ताइकेमा ड्रैग फ्लिक के मामले में सबसे महान दिग्गजों में से एक हैं। वह तकनीक को निखारने और ड्रैग फ्लिक की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए टीम के साथ काम कर रहे हैं।’’
हरेंद्र ने कहा, ‘‘ड्रैग फ्लिक करना एक विशिष्ट कौशल है और ताइकेमा भविष्य के शिविर में भी हमारे साथ काम करना जारी रखेंगे।’’ हरेंद्र ने कहा कि दीपिका सहित इससे हमारी टीम की सभी खिलाड़ियों के कोशल में सुधार आया है।
इस 45 साल के पूर्व खिलाड़ी को अपने खेल के दिनों में पेनल्टी-कार्नर की सटीकता के लिए जाना जाता था। ताइकेमा ने 11 वर्षों के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में नीदरलैंड की पुरुष टीम के लिए 94 मैचों में 170 गोल किए। उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञों में से एक माना जाता है।
राशिफल 06 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कंगना रनौत का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘व्हाट इज दिस बिहैवियर?’
दिल्ली से गुरुग्राम तक पानी-पानी, सड़कें बनीं तालाब; घंटों जाम में फंसे वाहन
अब नहीं चलेगी परीक्षा में धांधली! महाराष्ट्र सरकार ने गठित की हाईलेवल कमेटी
‘घंटा फायदा होगा…’, राहुल के इंदौर दौरे से पहले रागिनी नायक ने विजयवर्गीय को घेरा
शिक्षकों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण : सुरेश पचौरी
दुश्मन देश को भेजते थे संवेदनशील तस्वीरें-वीडियो, 13 आरोपियों पर चार्जशीट
‘सभी क्षेत्रों में घटी विश्वसनीयता, मीडिया में संकट सबसे गंभीर’, गडकरी का बड़ा बयान
एमपी में 11 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, नई पोस्टिंग से लेकर विभागों तक बदल गए दायित्व