ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है ‘इंस्पेक्टर जेंडे’, मनोज बाजपेयी निभाएंगे टाइटल रोल
मुंबई : मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी मशहूर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस पर काम कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को उनकी एक नई फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' का पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ जिम सर्भ अहम किरदार में नजर आएंगे।
नेटफ्लिक्स ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को नई फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है 'चोर-पुलिस का खेल अब शुरू होगा। इंस्पेक्टर जेंडे ड्यूटी पर आ रहे हैं। इंस्पेक्टर जेंडे में मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ हैं। यह 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।' फिल्म का पोस्टर अखबार की तरह है। इसमें मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ का फोटो बना है।
फिल्म की कहानी और किरदार
खबरों के मुताबिक इस फिल्म की कहानी 70-80 के दशक की मुंबई की कहानी हो सकती है। पोस्टर में दिख रहे फिल्म के टाइटल के नीचे लिखा है 'क्या इंस्पेक्टर स्विमसूट किलर को पकड़ पाएंगे?' पोस्ट देखकर लगता है कि फिल्म की कहानी स्विमसूट किलर पर आधारित होगी। यह अपराधी तिहाड़ जेल से भाग गया था। इंस्पेक्टर जेंडे एक पुलिस अधिकारी थे, जो उसे पकड़ना चाहते थे।
'इंस्पेक्टर जेंडे' के बारे में
खबरों की मानें तो फिल्म में मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर का रोल निभाएंगे तो वहीं जिम सर्भ 'स्विमसूट किलर' के तौर पर नजर आएंगे। इसमें भालचंद्र कदम, सचिन खेडेकर, गिरिजा ओक और हरीश दुधाड़े होंगे।
फिल्म के निर्माता ओम राउत हैं। उन्होंने कहा 'इंस्पेक्टर जेंडे की कहानी देखने और जश्न मनाने लायक है।' यह नेटफ्लिक्स ऑरिजनल फिल्म है। 5 सितंबर को फिल्म ओटीट पर ही रिलीज होगी।
राशिफल 06 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कंगना रनौत का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘व्हाट इज दिस बिहैवियर?’
दिल्ली से गुरुग्राम तक पानी-पानी, सड़कें बनीं तालाब; घंटों जाम में फंसे वाहन
अब नहीं चलेगी परीक्षा में धांधली! महाराष्ट्र सरकार ने गठित की हाईलेवल कमेटी
‘घंटा फायदा होगा…’, राहुल के इंदौर दौरे से पहले रागिनी नायक ने विजयवर्गीय को घेरा
शिक्षकों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण : सुरेश पचौरी
दुश्मन देश को भेजते थे संवेदनशील तस्वीरें-वीडियो, 13 आरोपियों पर चार्जशीट
‘सभी क्षेत्रों में घटी विश्वसनीयता, मीडिया में संकट सबसे गंभीर’, गडकरी का बड़ा बयान
एमपी में 11 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, नई पोस्टिंग से लेकर विभागों तक बदल गए दायित्व