लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी
रायपुर : सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसी दिशा में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम लछनाटोला के समीप आमनेर नदी पर प्रस्तावित लमती फीडर जलाशय लघु सिंचाई योजना क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों की समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आ रही है। योजना के पूर्ण होने पर 41 गांवों के 1,840 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को खरीफ सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता मिलेगी और कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी।
सिंचाई सुविधा से खेती को मिलेगा संबल
जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लमती फीडर जलाशय योजना के अंतर्गत 21 किलोमीटर लंबी मुख्य फीडर नहर और आठ माइनर नहरों का निर्माण प्रस्तावित है। कुल 41.88 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली के माध्यम से खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की योजना है। इससे क्षेत्र में खरीफ फसलों की सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही खरीफ फसल के बाद खेतों में उपलब्ध नमी का उपयोग कर लगभग 500 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना सहित अन्य रबी फसलों के उत्पादन की संभावना है।
मत्स्य पालन के अवसर व भू-जल संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा
जलाशय का लाभ कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी मिलने की उम्मीद है। योजना के अनुसार, जलाशय से प्रतिवर्ष लगभग 273.50 क्विंटल मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिससे करीब 150 हितग्राहियों के लिए रोजगार के अवसर विकसित हो सकते हैं। इसी प्रकार लमती फीडर जलाशय योजना से भू-जल संवर्धन और भू-जल स्तर में वृद्धि को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। योजना के तहत खैरागढ़ विकासखंड में निर्मित एक मध्यम और 12 लघु जलाशयों में पानी की पूर्ति का भी प्रावधान है। इससे उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में सहायता मिलेगी।
242.77 करोड़ रुपये की योजना का निर्माण कार्य जारी
जल संसाधन विभाग द्वारा लमती फीडर जलाशय लघु सिंचाई योजना के लिए 242.77 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, मुख्य नहर के अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य लगभग 35 से 85 प्रतिशत तक तथा पिकअप वियर का कार्य लगभग 55 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जलाशय के शीर्ष कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। सेवा संकल्प अभियान के तहत लमती फीडर जलाशय योजना के पूर्ण होने से कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, हमारा भविष्य मुकाबले से नहीं सहयोग से बनेगा
SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 9 दिसंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
नौकरी दिलाने के बहाने युवक का खाता खुलवाया, फिर साइबर ठगी में किया इस्तेमाल
बांग्लादेश में सियासी कार्यक्रम के दौरान बवाल, समर्थकों के बीच हुई भिड़ंत
आसियान देशों के नागरिकों को बिना फीस मिलेगा ई-वीजा, पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी
रीवा में छेड़छाड़ के आरोपों से जुड़ा मामला गरमाया, मनोज इंदुलकर अब सतना मेडिकल कॉलेज में
ढाका एयरपोर्ट के नजदीक दो जोरदार धमाके, इलाके में दहशत का माहौल
'रामायण' के लिए खास इंतजाम, बंगाल के 30 सिनेमाघरों में नहीं बिकेगा नॉनवेज