कपिल शर्मा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही, बजट पर असर?
देश के नामी कॉमेडियन कपिल शर्मा के चाहनेवालों की कमी नहीं है. उनके कॉमेडी शो को काफी पसंद किया जाता है और दुनियाभर के फैंस इस शो के इंतजार में रहते हैं. लेकिन कपिल शर्मा को अपने कॉमेडी शो के अलावा फिल्मों में एक्टिंग भी रास आती है| उनका टैलेंट तो किसी से छिपा नहीं है. कपिल ने कई मौकों पर अपनी आवाज के जादू से भी जनता को मंत्रमुग्ध किया है. वहीं उन्होंने अपने करियर के दौरान वक्त-वक्त पर लोगों को अपने अभिनय का जौहर भी दिखाया है |
कपिल शर्मा कुछ फिल्मों में नजर आए हैं और इसकी शुरुआत साल 2015 में पहली बार हुई थी जब उनकी फिल्म किस किसको प्यार करूं सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को फैंस ने पसंद किया गया था और उनकी एक्टिंग को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म की कमाई भी सिनेमाघरों में अच्छी रही थी | अब 10 साल पहले आई उनकी इस फिल्म का सीक्वल भी आ चुका है और रिलीज के 3 दिन पूरे कर चुका है. आइए जानते हैं कि कपिल शर्मा की इस फिल्म ने पहले वीकेंड में कितनी कमाई कर ली है |
किस किसको प्यार करूं 2 ने 3 दिन में कितने कमाए?
किस किसको प्यार करूं 2 फिल्म की बात करें तो इसे अच्छी ओपनिंग नहीं मिली. फिल्म का कलेक्शन ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ रुपए का रहा. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म ने 3 दिनों में कुल 7.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है | वहीं फिल्म को भारत छोड़िए विदेशों में भी ऑडियंस नहीं मिल रही है. उनकी फिल्म का 2 दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 50 लाख रुपए का रहा है. फिल्म का कुल कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक 8.55 करोड़ रुपए का है |
फिल्म के लिए आगे की राह आसान नहीं रहने वाली है. इस फिल्म का कलेक्शन जैसा जा रहा है उस हिसाब से देखा जाए तो किस किसको प्यार करें 2 फिल्म के लिए बजट निकालना किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं होगा. फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 करोड़ रुपए के आसपास का बताया जा रहा है. ऐसे में अभी तो फिल्म को बजट रिकवर करने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ सकता है |
राशिफल 18 अगस्त 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री जनमन योजना : बैगा कार्तिक राम का पक्का घर बना खुशियों का आशियाना
मंत्री कुशवाह ने शासकीय मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के आवासीय विद्यालय एवं शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
ड्रिप सिंचाई ने बदली हरीशचन्द्र की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से पुनर्वास तक, सुकमा में दिखी विकास की नई रफ्तार
स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा साक्षरता का संदेश, उल्लास महा-चौपाल में संस्थाओं ने निभाई सहभागिता
डिजिटल युग में सुरक्षित और जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त उपभोक्ता
किसानों की मेहनत का सम्मान बनाये रखने ढ़ाल है कवच योजना
जलाशयों में लबालब पानी, दो साल के मुकाबले बेहतर स्थिति