विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल की कार को बोलेरो ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे हादसे के बाद विधायक को सतना सर्किट हाउस में कराया गया विश्राम
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, विधायक की यात्रा के दौरान हुआ हादसा
सतना/नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल मंगलवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना उस वक्त हुई जब वे प्रयागराज की ओर जा रहे थे। चित्रकूट मार्ग पर लेबडेल स्कूल के पास तेज रफ्तार बोलेरो (MP19-ZL-6743) ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में विधायक और उनका स्टाफ सुरक्षित बच गए।
गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई विधायक की कार
हादसे में विधायक की कार को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया। जांच में सामने आया कि बोलेरो दिदौन्ध निवासी अभयजीत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत उसका पूरा परिवार भी सवार था।
सतना सर्किट हाउस में कराया गया विश्राम
हादसे के बाद एहतियात के तौर पर विधायक पटेल को सतना सर्किट हाउस में विश्राम के लिए रुकवाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
हादसे के पीछे साजिश की भी जांच
पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और वाहन की गति व दिशा जैसे पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने जनप्रतिनिधियों की यात्रा के दौरान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब विधायक की सुरक्षा और यात्रा प्रबंधन की समीक्षा करेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और जांच निष्पक्ष व गहराई से की जाएगी।
राशिफल 12 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार
छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान
प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरकार गठन के 24 घंटे भीतर विवाद, थिरुमावलवन ने विजय की नीतियों पर जताई नाराजगी