यात्रियों के लिए नवरात्रि स्पेशल थाली !, पटना जंक्शन सहित 150 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध नवरात्रि स्पेशल थाली
पटना। त्योहारों के सीजन का उल्लास अब भारतीय रेल के स्टेशनों पर भी देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के पावन त्योहार के दौरान जब यात्री अपनी मंजिलों की ओर रवाना हो रहे हैं, तो उनकी सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु भारतीय रेल ने 150 से अधिक स्टेशनों पर नवारत्रि व्रत स्पेशल की थाली लॉंच की है। नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले पैसेंजर्स अब अपने खाने-पीने की चिंता से मुक्त होकर सफर में स्वादिष्ट व्रत थाली का लुफ्त उठा सकेंगे। पटना जंक्शन, मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरूपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरू कैंट, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे एवं मैंगलोर सेन्ट्रल स्टेशन आदि जैसे लगभग 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा उपलब्ध है। यात्री ऑन लाईन व मोबाईल ऐप के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह स्पेशल व्रत की थाली खासतौर पर नवरात्रि के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें गुणवत्ता और पोषकता का विशेष ख्याल रखा गया है। भारतीय रेल द्वारा नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली को मंगाने की प्रक्रिया को बेहद ही सरल बनाया गया है, जिसमें यात्री आईआरसीटीसी की ऐप पर जाकर, केवल अपना पीएनआर नंबर डालकर थाली को बुक कर सकते हैं, या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग साइट पर जाकर भी इसे बुक कर सकते है, और कुछ ही समय के अंतराल में एकदम ताजा और शुद्ध व्रत का भोजन आपके पास उपल्बध हो जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 जनवरी 2026)
कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान
छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार : उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित
पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी
आईआईटी भिलाई में 'जेंडर मोडालिटीज़ ऑफ़ रिमेम्बरिंग इन साउथ एशियन लिटरेचर' के राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात
तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन
दावोस में तकनीक व नवाचार सहयोग पर मध्यप्रदेश और इज़राइल के मध्य हुआ संवाद
जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम राज्यों की संस्कृति जानने का सशक्त माध्यम : मंत्री सारंग