प्रधानमंत्री जनमन योजना : बैगा कार्तिक राम का पक्का घर बना खुशियों का आशियाना
रायपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने और उन्हें पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ऐसे बैगा परिवार, जो वर्षों से कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने को मजबूर थे, अब पक्के और सुरक्षित आवास का सपना साकार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम गुनापुर निवासी श्री कार्तिक राम बैगा का पक्का मकान खुशियों का आशियाना बन गया है। पक्का मकान बन जाने से कार्तिक राम वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। कार्तिक राम का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में निवास कर रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए पक्का मकान बनाना एक सपने जैसा था। बारिश, मौसम और रोजमर्रा की कठिन परिस्थितियों के बीच कच्चे मकान में परिवार का जीवनयापन करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण में कार्तिक राम बैगा पात्र पाए गए। इसके बाद वर्ष 2023-24 में उनका आवास स्वीकृत किया गया। योजना से मिली सहायता और स्थानीय स्तर पर विभागीय मार्गदर्शन से उन्होंने स्वयं आवास निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया और अब उनका पक्का आवास पूर्ण होकर तैयार है। आज कार्तिक राम अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक पक्के मकान में रह रहे हैं। वर्षों से जिस पक्की छत की उम्मीद थी, वह प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से हकीकत बन गई है। नए घर ने उनके परिवार को केवल सुरक्षित आश्रय ही नहीं दिया, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का भरोसा भी दिया है। कार्तिक राम ने बताया कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था। प्रधानमंत्री जनमन योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब उनका परिवार सुरक्षित आवास में बेहतर ढंग से जीवनयापन कर रहा है। उन्होंने पीएम आवास योजना के संचालन के लिए शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
राशिफल 06 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कंगना रनौत का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, बोलीं- ‘व्हाट इज दिस बिहैवियर?’
दिल्ली से गुरुग्राम तक पानी-पानी, सड़कें बनीं तालाब; घंटों जाम में फंसे वाहन
अब नहीं चलेगी परीक्षा में धांधली! महाराष्ट्र सरकार ने गठित की हाईलेवल कमेटी
‘घंटा फायदा होगा…’, राहुल के इंदौर दौरे से पहले रागिनी नायक ने विजयवर्गीय को घेरा
शिक्षकों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण : सुरेश पचौरी
दुश्मन देश को भेजते थे संवेदनशील तस्वीरें-वीडियो, 13 आरोपियों पर चार्जशीट
‘सभी क्षेत्रों में घटी विश्वसनीयता, मीडिया में संकट सबसे गंभीर’, गडकरी का बड़ा बयान
एमपी में 11 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, नई पोस्टिंग से लेकर विभागों तक बदल गए दायित्व