शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव, भोपाल में युवती ने दर्ज कराई शिकायत
भोपाल: मध्य प्रदेश में अब तक ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें मुस्लिम युवकों ने नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाया और उनके साथ दुष्कर्म कर उन्हें लव जिहाद में फंसाया. लेकिन, राजधानी भोपाल में इससे ठीक उलट मामला सामने आया है. जहां, एक हिंदू युवक ने नाम बदलकर मुस्लिम लड़की को फंसाया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी के लिए धर्म बदलने का दबाव भी बनाया. इतना ही नहीं, आरोपी पक्ष की एक हिंदू महिला भी लड़की पर धर्म बदलने का दबाव बनाती रही. आरोपी युवक का असली नाम गिरीश सोनी है, उसने लड़की को अपना नाम बादल बताया था. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जबरन दुष्कर्म किया, फिर कहा- शादी करूंगा
राजधानी के छोला थाना पुलिस के मुताबिक, ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय पीड़ित लड़की ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात छोला थाना क्षेत्र में रहने वाले क्रिस उर्फ बादल से हुई थी. दोस्ती के बाद क्रिस ने लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे. अक्टूबर 2024 में क्रिस ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इससे नाराज युवती ने थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की बात कही। इस पर आरोपी क्रिस ने युवती से जल्द से जल्द शादी करने को कहा। इसके बाद वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करने लगा। जब भी पीड़ित युवती शादी की बात करती तो आरोपी क्रिस कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता।
युवती ने धर्म नहीं बदला, शादी से किया इनकार
इससे परेशान होकर पीड़िता ने क्रिस पर जल्द से जल्द शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती के बार-बार कहने पर आरोपी ने पीड़िता से कहा कि शादी के लिए तुम्हें अपना धर्म बदलना पड़ेगा। लेकिन, पीड़िता ने अपना धर्म बदलने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी क्रिस ने भी उससे शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने बताया कि आरोपी क्रिस की तरफ से एक महिला ने भी उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया था। इस दौरान जब युवती को पता चला कि लड़का हिंदू है तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी क्रिस असली नाम गिरीश सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में युवती को भी सहआरोपी बनाया गया है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
छोला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि पहचान छिपाकर दुष्कर्म करने और धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गिरीश सोनी ने खुद को ठग बताकर युवती का शारीरिक शोषण किया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 जनवरी 2026)
कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान
छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार : उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित
पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी
आईआईटी भिलाई में 'जेंडर मोडालिटीज़ ऑफ़ रिमेम्बरिंग इन साउथ एशियन लिटरेचर' के राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात
तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन
दावोस में तकनीक व नवाचार सहयोग पर मध्यप्रदेश और इज़राइल के मध्य हुआ संवाद
जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम राज्यों की संस्कृति जानने का सशक्त माध्यम : मंत्री सारंग
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर भारत की संस्कृति से परिपूर्ण और वैश्विक ज्ञान से भरपूर पाठ्य पुस्तकें करें तैयार : मंत्री सिंह