सड़क हादसा: अलप्पुझा में कार-बस की टक्कर में 5 मेडिकल छात्रों की जान गई
केरल। केरल के अलप्पुझा में सोमवार रात केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस एक कार से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार पांच युवकों की मौत हो गई। सभी एमबीबीएस छात्र थे। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कलारकोड के पास रात करीब 10 बजे हुई।
रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टक्कर के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन को तोड़कर उसमें बैठे लोगों को बाहर निकाला गया।
सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के छात्र थे मृतक
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) के छात्र हैं। पुलिस ने बताया कि कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई। बस में सवार 2 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है, हालांकि अभी तक इसका कारण पता नहीं चल पाया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
राष्ट्रपति के समक्ष बास्तानार के युवाओं ने ‘गौर नृत्य’ से बिखेरे अद्भुत लोक-रंग
अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला
सुपीम कोर्ट ने नाबालिग को 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी को गर्भपात की दी अनुमति
प्रदेश में जल संरक्षण और सिंचाई विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री चौहान
उज्जैन में विक्रमोत्सव का 139 दिवसीय भव्य आयोजन 12 फरवरी से : अपर मुख्य सचिव शुक्ला
अक्षरधाम मंदिर में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने की नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना
इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर ममता सीएम बनी तो तोड़ देंगी शीला दीक्षित का रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
शक्ति से सुरक्षा की ओर: सृजन कार्यक्रम का भव्य समापन