छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय की सुरक्षा में चूक, पिस्टल लेकर सीएम हाउस पहुंचा शख्स, तीन सुरक्षाकर्मी सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। जानकारी के अनुसार, एक शख्स पिस्टल लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया। इस मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक
बताया जा रहा है कि पिस्टल लेकर पहुंचा शख्स, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने के लिए सीएम हाउस पहुंचा था। हालांकि, जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को ये पता चला कि शख्स के पास पिस्टल है तो तुरंत ही उसे रोक दिया गया। साथ ही उसके पास मौजूद पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया।
तीन सुरक्षाकर्मियों पर गिरी गाज
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के चूक मामले में आला अधिकारी एक्शन में आए और उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
वाईपी गाड़ी में सवार होकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा शख्स
बताया जा रहा है कि जिस शख्स के पास पिस्टल मौजूद थी, वह वाईपी गाड़ी में सवार होकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा था। इस दौरान उसकी तलाशी नहीं ली गई, जिस वजह से पिस्टल को आवास तक लेकर पहुंच गया। बता दें कि शख्स जशपुर का रहने वाला है और वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचा था। फिलहाल एडीजी इंटेलिजेंस ने ने तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI