स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर 33 प्रतिशत बढ़कर सूचीबद्ध
नई दिल्ली । स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर अपने निर्गम मूल्य 90 रुपये से 33 प्रतिशत उछाल के साथ गुरुवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई तथा एनएसई पर शेयर की शुरुआत 120 रुपये पर हुई, जो निर्गम मूल्य से 33.33 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। कंपनी का बाजार मूल्यांकन बीएसई पर 999.42 करोड़ रुपये और एनएसई पर 999.50 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के आखिरी दिन पिछले सोमवार को 188.38 गुना अभिदान मिला था। रेफ्रिजरेंट्स आपूर्तिकर्ता स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का 199.45 करोड़ रुपये का आईपीओ 1.78 करोड़ नए शेयर और 43.02 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था। इसके लिए 85-90 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।
राशिफल 14 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नामांकन निरस्त होते ही बदला सियासी समीकरण, भाजपा में खुशी
शहबाज शरीफ का बड़ा दावा: 24 घंटे में फाइनल हो सकती है अमेरिका-ईरान डील
किसानों की कर्जमाफी को लेकर महाराष्ट्र में बढ़ा टकराव, विपक्ष का प्रदर्शन
छूट अवधि खत्म होते ही बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू
देश ने खोए 5 वीर जवान अफसर , विमान दुर्घटना के कारण तलाशे जा रहे