स्टेशन पार्किंग के दाम में भारी उछाल...एक दिन का किराया जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
CG News: राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में अब गाड़ी खड़ी करना पहले से महंगा हो गया है. स्टेशन के पार्किंग में 2 घंटे गाड़ी खड़ी करने के लिए पहले 30 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब 50 रुपए देने पड़ेंगे. इसी तरह पहले एक दिन के लिए 200 रुपए चार्ज देना पड़ता था, लेकिन अब 250 रुपए देने होंगे.
रेलवे स्टेशन पर कार पार्किंग हुई महंगी
इसकी सबसे बड़ी वजह जो सामने आई वह है, स्टेशन की पार्किंग का ठेका इस साल 30 लाख के बजाय एक करोड़ में गया है. टेंडर की रकम दोगुना से भी ज्यादा होने से ही पार्किंग शुल्क बढ़ा दिया गया है. इसका सीधा असर अब आम लोगों पर ही पड़ेगा.
8 जनवरी से लागू हुई किमतें
स्टेशन में हर दिन 70 हजार से ज्यादा लोग आना-जाना करते हैं. इसमें बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों से आना-जाना करते हैं. यही वजह है कि स्टेशन की पार्किंग हर समय पैक ही रहती है. नया पार्किंग शुल्क 8 जनवरी से लागू हो चुका है.
रोजाना के यात्रियों की बढ़ी परेशानी
रेलवे के अफसरों के अनुसार नया टेंडर तीन साल के लिए जारी किया गया है. यानी अभी लोगों को तीन साल तक बढ़ा हुआ शुल्क ही देना होगा. अचानक पार्किंग शुल्क बढ़ने की वजह से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को रोजाना कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
स्टेशन में अभी गाड़ी खड़ी करने को लेकर कई तरह के विवाद होते रहते हैं. खासतौर पर गाड़ी को नुकसान या चोरी होने पर ठेका लेने वाले तुरंत अपना हाथ खड़े कर देते हैं. वे रेलवे पुलिस के पास उन्हें भेज देते हैं. इससे लोगों को काफी नुकसान होता है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे