ओडिशा से हैदराबाद आई सरोगेसी महिला की मौत, पति ने व्यवसायी पर लगाया आरोप
हैदराबादा। हैदराबाद में एक आवासीय अपार्टमेंट से गिरने पर एक महिला की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को कहा कि ओडिशा की एक 25 वर्षीय महिला सरोगेसी के लिए हैदराबाद आई थी। वहीं, महिला के पति ने एक बिजनेसमैन पर आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
मृतक के पति ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप
महिला के पति ने आरोप लगाया कि 54 वर्षीय एक व्यवसायी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था और व्यवसायी ने ही महिला को सरोगेसी के लिए रखा था। वहीं, 25-26 नवंबर की रात को महिला ने अपनी जान ले ली। रायदुर्गम पुलिस ने व्यवसायी पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है और आरोपों की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, महिला पिछले एक महीने से बिजनेसमैन के फ्लैट के एक कमरे में रह रही थी, जबकि उसके पति को अलग कमरे में रखा गया था। पुलिस ने कहा कि व्यवसायी अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फ्लैट में रहता है और सरोगेसी प्रक्रिया अगले महीने शुरू होने वाली थी।
पुलिस कर रही जांच
अधिकारियों को नौवीं मंजिल से सातवीं मंजिल तक महिला के कमरे की बालकनी पर लोहे की ग्रिल से बंधी साड़ियाँ मिलीं। पुलिस को संदेह है कि उसने बचने के लिए नीचे चढ़ने का प्रयास किया होगा, लेकिन यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह दुर्घटनावश गिर गई या आत्महत्या करके मर गई। जांच चल रही है।
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव