कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले एक्रिलामाइड से लबालब हो सकते हैं ये 5 फूड्स, इन्हें खाने से पहले जरूर रहें अलर्ट
नई दिल्ली। खाने की प्लेट में रखे क्रिस्पी स्नैक्स, टोस्ट या गरमा-गरम कॉफी देखकर किसका मन नहीं ललचाता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन स्वादिष्ट चीजों में एक ऐसा तत्व भी बन सकता है, जो हमारी सेहत के लिए खतरा बन सकता है। इसका नाम है Acrylamide... यह रसायन तब बनता है जब स्टार्च वाले फूड्स- जैसे आलू या अनाज को बहुत ज्यादा तापमान पर तला, बेक किया या रोस्ट किया जाता है। वैज्ञानिक आज भी कैंसर से इसके सीधे कनेक्शन पर रिसर्च कर रहे हैं। ऐसे में, बेहतर है कि आप डाइट में ऐसी चीजों (Cancer Causing Foods) को जितना मुमकिन हो अवॉइड करें। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कौन-से फूड आइटम्स (Foods High In Acrylamide) में यह ज्यादा पाया जाता है और किन तरीकों से आप अपने खान-पान को सुरक्षित रख सकते हैं।
क्रिस्पी स्नैक्स और फ्रेंच फ्राइज
आलू से बने चिप्स और फ्रेंच फ्राइज इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। जब आलू को ज्यादा गर्म तेल में तला या ओवन में हाई टेम्प्रेचर पर बेक किया जाता है, तो उसमें मौजूद शुगर और अमीनो एसिड आपस में रिएक्ट करके एक्रिलामाइड बना देते हैं।
कैसे बचें: आलू को उबालकर खाना या एयर फ्रायर का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन है। साथ ही फ्रेंच फ्राइज को बहुत ज्यादा क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन करने से बचें।
पैकेज्ड बिस्किट और कुकीज
बाजार में मिलने वाले बिस्किट और कुकीज ज्यादातर हाई टेम्प्रेचर पर बेक किए जाते हैं। इनमें एक्रिलामाइड के साथ-साथ रिफाइंड शुगर और प्रिजरवेटिव भी मिलाए जाते हैं।
कैसे बचें: अगर चाय के साथ बिस्किट खाने की आदत है, तो घर पर हल्के तरीके से बने कुकीज या कम बेक किए हुए बिस्किट बेहतर रहेंगे।
जली हुई टोस्ट और ज्यादा भुनी ब्रेड
कई लोग ब्रेड को सुनहरा और क्रिस्पी करके खाना पसंद करते हैं, लेकिन जब टोस्ट बहुत भूरा या जला हुआ हो जाता है, तो उसमें एक्रिलामाइड की मात्रा बढ़ जाती है।
कैसे बचें: ब्रेड को हल्का टोस्ट करें और जली हुई सतह को खाने से बचें। साबुत अनाज वाली ब्रेड न केवल ज्यादा फायदेमंद है बल्कि उसमें एक्रिलामाइड का असर भी कम होता है।
कॉफी
आपकी पसंदीदा कॉफी भी इस लिस्ट में आती है। दरअसल, कॉफी बीन्स को रोस्ट करने के दौरान एक्रिलामाइड बनता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आपको कॉफी छोड़नी होगी।
कैसे बचें: हल्के रोस्ट वाली कॉफी या कोल्ड ब्रू बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। जरूरी है कि कॉफी का सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए।
इन बातों का रखें ध्यान
- खाना पकाते समय मीडियम टेम्प्रेचर का इस्तेमाल करें, बहुत तेज आंच पर तलने या बेक करने से बचें।
- बैलेंस डाइट लें, यानी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन का सही मिश्रण।
- प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड आइटम्स कम खाएं।
- एक्रिलामाइड को पूरी तरह से खाने से हटाना संभव नहीं है, क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से कुछ पकाने की प्रक्रियाओं में बनता है, लेकिन समझदारी से चुने गए ऑप्शन आपकी सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक