नेगेटिव किरदारों से पाई खास पहचान, इन एक्ट्रेसेज़ ने जीता दर्शकों का दिल
मुंबई : किसी फिल्म या सीरियल में पॉजिटिव रोल के साथ-साथ नेगेटिव रोल भी होता है। सीरियल में जहां नायक-नायिकाएं अच्छा काम करते हुए देखे जाते हैं, वहीं नेगेटिव रोल निभाने वाले किरदार उनके लिए मुश्किलें पैदा करते हैं। कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने टीवी सीरियल में नेगेटिव किरदार निभाया है और खूब मशहूर हुई हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
सुधा चंद्रन
सुधा चंद्रन टीवी का मशहूर चेहरा हैं। उन्होंने 'कहीं किसी रोज' और 'डोरी' समेत कई टीवी सीरियल में नेगेटिव किरदार निभाया है। 27 सितंबर 1965 को जन्मी सुधा भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में काम किया है।
आम्रपाली गुप्ता
आम्रपाली गुप्ता टीवी का जाना माना नाम हैं। उन्होंने 'बहू बेगम' और 'कुबूल है' समेत कई टीवी सीरियल में नेगेटिव भूमिका निभाई है। इन्हें आम्रपाली यश सिन्हा के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में उन्हें टीवी सीरियल 'रब से है दुआ' में देखा गया। उन्होंने सह-कलाकार यश सिंहा से 2012 में शादी की थी।
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी टीवी सीरियल में नेगेटिव किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'ये हैं मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभाया है। इससे वह काफी मशहूर हुई हैं। वह टीवी सीरियल 'सुमन इंदौरी' में भी नजर आईं। वह हिंदी फिल्मों 'हीरो', 'रागिनी एमएमएस 2' और 'एक से बुरे दो' में नजर आ चुकी हैं।
काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी ने कई टीवी सीरियल में विलेन का किरदार निभाया है। जिन सीरियल में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है उसमें 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'रेत' और 'अस्तित्व... एक प्रेम कहानी' शामिल हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लिया था। कलाकार के अलावा काम्या पॉलिटिशियन भी हैं। उन्होंने 2021 में कांग्रेस ज्वाइन किया था।
उर्वशी ढोलकिया
उर्वशी ढोलकिया को कोमोलिका के नाम से लोग जानते हैं। सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया। इस शो से उन्हें पहचान मिली। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह नेगेटिव किरदार नहीं निभाना चाहती हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 6' में जीत दर्ज की थी। ढोलकिया की 16 साल की उम्र में शादी हो गई थी। इसके बाद उनके जुड़वा बच्चे हुए। उन्होंने दोनों को पाला।
प्रदेश में जल संरक्षण और सिंचाई विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री चौहान
उज्जैन में विक्रमोत्सव का 139 दिवसीय भव्य आयोजन 12 फरवरी से : अपर मुख्य सचिव शुक्ला
अक्षरधाम मंदिर में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने की नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना
इस बार विधानसभा चुनाव जीतकर ममता सीएम बनी तो तोड़ देंगी शीला दीक्षित का रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गौवंश एवं पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
शक्ति से सुरक्षा की ओर: सृजन कार्यक्रम का भव्य समापन
राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में केन्द्र सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों को चढ़ाया गया एचआईवी संक्रमित रक्त, हाईकोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज
पाकिस्तान की जेल से वापसी, बालाघाट में प्रसन्नजीत के स्वागत में उमड़ा गांव
सीएम रेखा गुप्ता का वादा कहा- दिल्ली की लैंडफिल साइट्स से जल्द खत्म होंगे कचरे के पहाड़