उर्वशी रौतेला बनीं ‘कान क्वीन’, लाखों का तोता बैग बना चर्चा का विषय
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 का शानदार आगाज हो चुका है। समारोह के पहले दिन अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहुंचीं। अभिनेत्री का लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। रंग बिरंगी ड्रेस में पहुंचीं उर्वशी ने हाथों में पैरट क्लच कैरी किया हुआ था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
उर्वशी रौतेला का लुक
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला ने अपनी ड्रेसिंग सेंस से सभी का ध्यान खींचा। अभिनेत्री ने इस दौरान लाल, नीले और पीले रंग के बोल्ड रंगों में एक ड्रैमेटिक स्ट्रक्चर्ड गाउन पहना था। इस लुक को मैचिंग टियारा और एक पैरट के आकार के क्रिस्टल-स्टडेड क्लच से पूरा किया।
उर्वशी के बैग की कीमत
उर्वशी के इस अनोखे बैग को लग्जरी डिजाइनर जूडिथ लीबर ने तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 4.68 लाख रुपये है। सोशल मीडिया पर उनकी तोते वाले बैग के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में तो वह पैरट क्लच को चूमती हुई भी नजर आ रही हैं।
यूजर्स ने दिया क्या रिएक्शन?
अभिनेत्री के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहै हैं, लेकिन ट्रोलर्स इसे लेकर उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘रोलेक्स कहां है?’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘मैं तो बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’ एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, क्या ‘डाकू महाराज’ को फेस्टिवल में दिखाया गया?’ एक और ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘उन्हें इसलिए रानी कहा जाता है।’
उर्वशी रौतेला का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार दक्षिण भारतीय फिल्म ‘डाकू महाराज’ में देखा गया था। फिल्म के एक डांस स्टेप के लिए अभिनेत्री को आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। हाल ही में वह सनी देओल की ‘जाट’ के गाने ‘टच किया’ में नजर आईं। इसके अलावा उर्वशी ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कसूर 2’ में नजर आएंगी।
राशिफल 12 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी
मध्यप्रदेश की बेटियों का सटीक निशाना : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का गौरव बढ़ाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार
छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान
प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरकार गठन के 24 घंटे भीतर विवाद, थिरुमावलवन ने विजय की नीतियों पर जताई नाराजगी