IND vs NZ तीसरे वनडे से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट कोहली, साथ नजर आया ये खिलाड़ी
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। जबरदस्त फॉर्म में चटल रहे टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी नजर आए। कोहली और कुलदीप इस दौरान महाकाल की भस्म आर्ती में भी शामिल हुए। महाकाल के दर्शन करने के बाद यह दोनों खिलाड़ी आज इंदौर के लिए रवाना होंगे।
श्रेयंका को सबसे ज्यादा विकेट के बावजूद नहीं मिली पर्पल कैप, ऑरैंज कैप किसके पास
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहले वनडे में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए भारत को 7 विकेट से धूल चटाई थी।उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद, ANI से बात करते हुए कुलदीप यादव ने कहा, "यह बहुत अच्छा अनुभव था। मैंने पहली बार 9 साल पहले यहां दर्शन किए थे। इससे बहुत खुशी और सुकून मिलता है। भगवान की कृपा से सब कुछ अच्छा है, और अगर उनकी कृपा बनी रही, तो हम वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
AFG ने कर दिया बड़ा उलटफेर, PAK पॉइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी; भारत नंबर-1
बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में है। कुलदीप यादव वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं। भारत को टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर ही 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, जो वनडे सीरीज के बाद शुरू होगी।बात विराट कोहली की करें तो, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेल आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। कोहली 2021 के बाद वनडे रैंकिंग में नंबर वन बने थे। दूसरे वनडे में वह सस्ते में आउट हो गए, हालांकि इंदौर में उनके पास अच्छा प्रदर्शन कर नंबर-1 की रैंकिंग को बरकरार रखने का मौका होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक