ब्रिटेन में 5 भारतवंशियों को 122 साल की सजा
लंदन । ब्रिटेन में 5 भारतीयों को 122 साल की सजा हुई है। इन्हें 23 साल के भारतीय ड्राइवर की हत्या के लिए दोषी पाया गया। अर्शदीप सिंह, जगदीप सिंह, शिवदीप सिंह और मनजोत सिंह को हत्या के लिए 28-28 साल की सजा सुनाई गई। वहीं, सुखमनदीप सिंह को हमले में मदद करने के लिए 10 साल की सजा हुई। पांचों भारतीयों ने अगस्त 2023 में एक डिलिवरी ड्राइवर अरमान सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पश्चिमी इंग्लैंड के श्रस्बरी शहर में अरमान पर कुल्हाड़ी, हॉकी स्टिक, लोहे की रॉड, फावड़ा, चाकू, क्रिकेट बैट से हमला किया गया था।
8 नकाबपोश हमलावरों ने हत्या की थी
पिछले 5 हफ्तों से इस मामले में सुनवाई जारी थी। इसमें सामने आया कि दो कारों में 8 नकाबपोश लोग अरमान पर हमला करने पहुंचे थे। इनके पास खतरनाक हथियार थे और सभी ने काले रंग का मास्क पहन रखा था। आरोपी भारतीयों के खिलाफ केस लड़ रहे वकील ने कोर्ट से कहा कि आरोपियों ने अरमान के सिर पर तीन बार कुल्हाड़ी से वार किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर कई फ्रैक्चर आने की बात है। इसके बाद रॉड, हॉकी से हमला हुआ। बाद में पीठ में चाकू मारा गया। अरमान की मौके पर ही मौत हो गई थी।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में