18वीं लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
18वीं लोकसभा का पहला सत्र मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा के पहले सत्र में 103 प्रतिशत काम हुआ। स्पीकर ने बताया कि पहले सत्र में 7 बैठकें हुईं और ये बैठकें 34 घंटे चलीं। पहले सत्र में 539 नवनिर्वाचित सांसदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।पहले सत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी फिर से अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। स्पीकर ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 68 सदस्यों ने चर्चा में हिस्सा लिया। स्पीकर की तरफ से जारी बयान में ओम बिरला ने लोकसभा अध्यक्ष पर ध्वनिमत से लगातार दूसरी बार अपने चुनाव के लिए कृतज्ञता प्रकट की।लोकसभा स्पीकर ने बताया सदन में 27 जून को राष्ट्रपति का अभिभाषण हुआ, जिस पर लोकसभा में 18 घंटे चर्चा हुई।
68 सदस्यों ने इस चर्चा में भाग लिया और 50 सदस्यों ने लोकसभा में अपनी बात रखी। राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री ने जवाब दिया।18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नियम 377 के तहत 41 मामले उठाए गए और नियम 73ए के तहत तीन बयान जारी किए गए। इनके अलावा सत्र के दौरान 338 दस्तावेज सदन के पटल पर रखे गए। लोकसभा स्पीकर ने प्रोटेम स्पीकर भृतहरि महताब के प्रति भी कृतज्ञता जाहिर की। भृतहरि महताब के नेतृत्व में ही संसद के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। स्पीकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्रालय, विभिन्न पार्टियों के नेताओं, सदन के सदस्यों को भी धन्यवाद दिया। लोकसभा का सत्र 24 जुलाई से शुरू हुआ था।
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक