4 मार्च तक समाप्त हो जाएगी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं
भोपाल । मध्यप्रदेश में पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने गुरुवार को समय-सारिणी जारी कर दी है। जारी समय सारिणी के अनुसार, पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा छह मार्च से शुरू होंगी और लोकसभा चुनाव के पहले 14 मार्च तक समाप्त भी हो जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पांचवीं की परीक्षा छह से 13 मार्च तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह नौ से 11.30 बजे तक रहेगा। परीक्षा में पहला पेपर छह मार्च को प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू का होगा। सात मार्च को गणित अथवा दृष्टिबाधितों के लिए संगीत, 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, हिंदी, 12 मार्च को पर्यावरण अध्ययन, 13 मार्च को अतिरिक्त भाषा हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी का पेपर होगा, जबकि आठवीं की परीक्षा छह से 14 मार्च तक होगी। परीक्षा का समय सुबह नौ से 11.30 बजे तक रहेगा। आठवीं परीक्षा में पहला पेपर छह मार्च को प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का होगा। सात मार्च को गणित अथवा दृष्टिबाधितों के लिए संगीत का पेपर होगा। 11 मार्च सोमवार को द्वितीय भाषा अंग्रेजी अथवा हिंदी का होगा। 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, गुजराती व मूकबधिरों के लिए चित्रकला की परीक्षा होगी। 14 मार्च को आखिरी पेपर सामाजिक विज्ञान का होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा में निजी व शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। पांचवीं और आठवीं में इस साल करीब 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। गौरतलब है कि पिछले साल इन परीक्षाओं में 22 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय